in ,

अफवाहों से उमड़ने वाली भीड़ से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस सतर्क  

SHARE With Your Friends
भारत के प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी 3 मई तक लॉकडाउन का ऐलान करते हुए  

नई दिल्ली : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही 3 मई  तक लॉकडाउन का ऐलान किया । उसके बाद कई राज्यों में विस्थापित लोगों ने धैर्य खो दिया । ओर एक नासमझ भीड़ कोरोन की गम्भीरता को दरकिनार करते हुए स्टेशन की तरफ भागी।

इस भीड़ ने कोरोना के खिलाफ सरकार की कोशिशों को नाकाम करने का काम किया है । प्रधान मंत्री द्वारा लाकडाउन की घोषणा के बाद इतनी भीड़ एक साथ जिस तरीक़े से स्टेशन की तरफ खाली हाँथ भागी यह पता होने के बावजूद की रेल सेवाएं बन्द पड़ी है । यह जांच का विषय है ।

3 मई लॉकडाउन की घोषणा के बाद मुंबई के बांद्रा स्टेशन साजिश के तहत उमड़ी भीड़ 

3 मई लाकडाउन की अवधि बढ़ने की घोषणा तथा  मुम्बई की घटना के बाद देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस ने इलाकों में नाकों की संख्या बढा दी है ।  हर नाके पर पुलिस के जवान सड़कों गलियों को सील किये हुए हैं । आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गई है ।

नई दिल्ली स्टेशन के सामने भीड़ से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस अलर्ट

मुख्य रूप से पहाड गंज में नई दिल्ली स्टेशम के आस पास का एरिया बेरिकेट से पाट दिया गया है । स्टेशन की ओर आने वाले मार्गो पर पुलिस चौकस खड़ी नजर आई । नई दिल्ली स्टेशन के आसपास पुलिस ने आने जाने वालों पर पाबंदी लगाई हुई है। दिल्ली की यमुना नदी के किनारे हजारों की तायदाद में मजदूर आकर डेरा डाल कर बैठ गए थे। सुचना मिलने पर पुलिस ने दिल्ली सरकार के बसेरों में पहुँचाया।

पुलिस ने 3 मई तक लॉक डाउन की घोषणा के बाद लोगों को घर में रखने का सख्त प्लान तैयार कर लिया है ।

This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

द्वारका के इस्कॉन मंदिर ने घी के दीपक जला कर लिखा  ”थैंक्स दिल्ली पुलिस -थैंक्स डॉक्टर्स”

दिल्ली पुलिस की महिलाएं बना रही हैं कोरोना से जंग के हथियार