

द्वारका के इस्कॉन मंदिर ने दिल्ली पुलिस और डॉक्टरों को बेहद ही खास अंदाज में किया सैल्युट। घी के दिए जला कर लिखा दियों से थैंक्स दिल्ली पुलिस -थैंक्स डॉक्टर्स । जलते दमकते दीपों के साथ खूबसूरत अंदाज़ में डॉक्टर्स ओर दिल्ली पुलिस को नमन किया।
द्वारका सेक्टर 13 में इस्कॉन मंदिर के प्रांगण में पूरे भारत का नक्शा भी दीपों से बनाया गया जिसको देख कर हर कोई इसका मुरीद था। कोरोना के अंधेरे को देशी घी के दीपों के माद्यम से सन्देश दिया गया कि हिंदुस्तान कोरोना को हरा कर अपनी चमक कायम रखेगा दुनिया में। सैकड़ो घी के दियों की सलामी पुलिस और डॉक्टर्स पाकर बेहद ही खुश थे कि इस्कॉन मंदिर ने पूरे द्वारका DCP ऑफिस को दीपों की रोशनी से जगमग कर दिया।

इस अनोखे ओर बेहद ही खास अंदाज में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ रात यादगार बन गई अध्यात्म और विश्वाश के साथ। द्वारका का इस्कॉन मंदिर फिलहाल लगभग दो लाख लोगों के लिए भोजन उपलब्ध करवा रहा है फ्री में। जिसमें दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार के साथ मिलकर इतने बड़े पैमाने पर लोगों को गर्म भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है।
द्वारका इस्कॉन मंदिर के प्रेजिडेंट पीयूष गोयल ने दिल्ली पुलिस का विशेष आभार जताते हुए कहा कि पुलिस सारथी की तरह जैसे श्री कृष्ण ने युद्ध में अर्जुन का सारथी बन कर विजय प्राप्त की थी वैसे ही दिल्ली पुलिस कोरोना महामारी में हर कदम पर इस्कॉन का साथ निभा रही है।

द्वारका जिले के DCP एंटो एल्फोन्स ने कहा कि दिल्ली पुलिस और डॉक्टर्स को घी के दीप जला कर यू हौसला अफजाई करना सार्थक कदम है जो पुलिस पुलिस में एनर्जी का संचार करता है इस नेक काम के लिए द्वारका इस्कॉन मंदिर का शुक्रिया अदा किया। मंदिर के फ़ूड कार्यक्रम की भी सरहाना की
This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!



Comments