in ,

थके हुए उदास दिलों को खुशी का अहसास करवाता दिल्ली पुलिस का SHO

मधु विहार थाने के SHO श्री राजीव कुमार जी सीमा मल्हौत्रा जी को मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए I

नई दिल्ली : पुलिस एक पॉश कालोनी आई पी एक्सटेंशन की एक सोसाइटी परिवार अपार्टमेंट में रहने वाली महिला श्रीमती सीमा मल्हौत्रा जो गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कलां महल, दरियागंज दिल्ली में प्रिंसिपल के पदपर कार्यरत थी वो दिनांक 30.04.2020 को रिटायर हो गई। कोरोना महामारी में सभी स्कूल बन्द होने के कारण कोई भी रिटायरमेंट पार्टी नही हो सकी। 37 वर्ष की सरकारी नौकरी के बाद बड़ी उदासी सी महसूस होती है I
यह जानकारी आइपेक्स महासंघ के अध्यक्ष श्री सुरेश बिंदल जी को मिली तो उन्होंने मधु विहार थाने के SHO श्री राजीव कुमार जी से बात की की हम सीमा मल्हौत्रा जी को मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो SHO ने कहा कि लॉकडाउन के चलते परमीशन तो नही दे सकता पर सांत्वना दी कि मैं स्वयं अपनी पुलिस टीम के साथ जाकर सीमा जी का सम्मान करूँगा।
आज दिनांक प्रातः बजे अचानक SHO श्री राजीव कुमार जी अपनी टीम के साथ सोसाइटी गेट पर पहुंचे और नीचे आने को कहा। जैसे ही सीमा जी और उनके पति अनिल मल्हौत्रा और बेटी ऋजुता नीचे पहुंचे तो पुलिस के लोगो ने साइरन बजा कर स्वागत किया और SHO साहब ने केक और बुके देकर सम्मान जताया। इसी के साथ सुरेश बिंदल जी ने एक बहुत ही खूबसूरत मोमेंटो देकर अपनी शुभकामनाएं दी यह एक बहुत ही भावुक पल था।
उपस्थित लोगों ने तालियो के साथ अपनी शुभकामनाएं दी और इस पल को यादगार बनाया।सीमा मल्हौत्रा एवम अनिल मल्हौत्रा ने सभी का धन्यवाद किया एवम आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शादी की सालगिरह पर दिल की पुलिस दिल से दुआ देने पहुंची

मौत से जंग जीतकर लौटा यह IPS