in

6 मई : दिल्ली पुलिस में कोरोना से पहली मौत, अमित की रिपोर्ट से खुलासा 

SHARE With Your Friends

​​
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस के लिए सतर्क करने वाली खबर आई है। दिल्ली पुलिस महकमें में कोरोना से पहली मौत हुई है। दिल्ली पुलिसकर्मियों के कोरोना शिकार के मामलों की खबर लगातार आ रही है।  कल दिल्ली पुलिस के सिपाही अमित राणा की अचानक तबियत खराब होने से मौत हो गई थी। अमित दिल्ली के नार्थ वेस्ट जिले के भारत नगर थाने में तैनात 31 साल के  अमित की थाने में अचानक तबियत खराब हुई थी।अमित की मौत के कारणों का स्पष्ट नहीं हो पाया था। मगर आज शाम अमित की रिपोर्ट आने हड़कम मच गया। अमित की कोरोना जांच की रिपोर्ट अमित को कोरोना पॉज़िटिव पाया गया है। इसमें सबसे दुःखद बात सामने आई है की अमित को  इलाज के लिए सुबह से एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकना पड़ा मगर उसे समय रहते इलाज नहीं मिल पाया और रास्ते में मौत हो गई। यह खुलासा अमित के भाई की ऑडियो क्लिप से हुआ है।
​​
दिल्ली पुलिस के लिए खौफ पैदा करने वाली खबर है। पुलिस महकमें के अभी भी कई जवानों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आज भी पुलिस, दिल्ली के कई कंटेनमेंट इलाकों में लोगों के बीच ड्यूटी दे रही है, इसलिए पुलिस के लिए हर पल खतरा बना हुआ है।
SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

स्पेशल सेल के हवलदार ने पत्नी की मौत के बाद कुछ घण्टों बाद खुद को गोली मारी

दूध की आड़ में गैर कानूनी शराब की तस्करी