
नई दिल्ली : कोरोना पर लॉक डाउन के चलते अवैध शराब की तस्करी की जैसे बाढ़ आ गई है । पुलिस लगातार गैर कानूनी तस्करी से लाई जा रही शराब को पकड़ भी रही है मगर शराब माफिया इतने शातिर हैं कि उन्होंने तस्करी के नए नए फंडे अख्तियार कर लिए हैं
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के देश बंधु गुप्ता रोड पुलिस स्टॉफ स्टाफ ने अपनी चौकसी से एक ऐसे टैम्पो को पकड़ा है जिसमें दूध सप्लाई किया जाता था । दूध के कंटेनर्स में शराब के कार्टून्स रख कर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की जा रही थी ।
ACP ओम प्रकाश लेखवाल, SHO राकेश मधुकर को सूचना मिली कि एक मिल्क वैन में शराब लाई जाएगी । इन अधिकारियों ने ASI विनोद कुमार और सिपाही प्रवीण, रवि अतुल को इसे पकड़ने के लिए लगा दिया ।
इस टीम ने रोहतक रोड, पर जाल बिछा कर पिकैट पर चैकिंग शुरू कर दी । आनंद पर्वत की ओर से ह यह मिल्क वैन आ रही थी, पुलिस ने उसे रुकवाकर जैसे ही उसमें चैकिंग शुरू की तो दूध के कंटेनर में शराब के कार्टून्स रखे मिले । यह तकरीबन 56 कार्टून्स थे जो मदर डेयरी का ढूध सप्लाई करने वाले टैम्पो में ले जाए जा रहते थे । पुलिस ने मौके पर शराब के साथ नबीन चन्द्र भट्ट और राहुल नाम के दो शख्स गिरफ्तार किए हैं ।


Comments