
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस दिल की पुलिस’ ये ही नारा हर जगह गूंज रहा है..लॉकडाउन जैसे हालात में पुलिस तन-मन और धन से लोगों की मदद कर रही है..ऐसे ही एक दिल्ली पुलिस का सिपाही जो अपनी सैलरी से पुलिस स्टाफ और पब्लिक को पीपीई किट, सेनिटाइजर और मास्क बांट रहा है.. संदीप पिछले 20 दिनों से घर नहीं गया है । यह सदर बाजार में तैनात है सिपाही
गौरतलब बात यह है कि सदर बाजार में 74 लोग कोरोना संक्रमित, 14 की हो चुकी है मौत । ये है दिल्ली पुलिस का दिल वाला सिपाही संदीप चौधरी जो एसीपी सदर बाज़ार कलईवनन आर का ऑपरेटर है..जो कोरोना वायरस जैसे हालात में हॉट स्पॉट इलाके में अपने एसीपी के साथ लगातार ड्यूटी कर रहा है..ये वो कंटेन्मेंट एरिया है जहां अब तक 74 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जिसमे 14 लोगों की मौत हो चुकी है.. इसी इलाके में ही संदीप ड्यूटी के साथ पिकेट और थानों में स्टाफ के पास जा जाकर उनको पीपीई किट, फेस शिल्ड, चश्मा, मास्क, सेनिटाइजर और पानी की बोतल बांट रहा है..इसका सारा खर्चा खुद अपनी सैलरी से उठा रहा है..संदीप अभी तक करीब 25 हज़ार रुपए का सामान दे चुका है । इस सेवा के काम में पुलिस ऑफिसर बना रहे है संदीप का हौसला । सिपाही संदीप के इस कदम की हर कोई तारीफ कर रहा है । संदीप के एसीपी कलईवनन आर भी उससे खुश हैं..इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान वो भी खुद लोगों की मदद कर रहे हैं..



Comments