in ,

कोरोना से लड़ने के लिए ‘अमौघ रक्षा कवच क्वाथ’

SHARE With Your Friends

कोरोना से लड़ने के लिए ‘अमौघ रक्षा कवच क्वाथ’ यह काढ़ा आपके शरीर की अंदरूनी रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाता है तथा शरीर के आंतरिक अंगों के संक्रमण को नष्ट कर आंतरिक विषैले तत्वों को मूत्र के सहारे बाहर कर देता है ।यह अमौघ रक्षा कवच क्वाथ’ सम्पूर्ण आंतरिक शरीर का शोधन कर नवीन ऊर्जा था दिव्य शक्ति प्रदान करता है ।
इसको बनाने के लिए निम्न घटक :
50 ग्राम  –   दालचीनी
50 ग्राम  –   काली मिर्च
50 ग्राम  –   लोंग
50 ग्राम –    छोटी इलायची
50 ग्राम –    बड़ी इलायची
50 ग्राम –    पिपली
50 ग्राम –     सोंठ
59 ग्राम –     मुलहठी
100 ग्राम –  तुलसी पाउडर
100 ग्राम –  नीम पाउडर
100 ग्राम –  गिलोय पाउडर

– कच्ची हरी हल्दी
–  शहद

(उपरोक्त सभी घटकों को एक साथ मिलाकर अच्छी तरह पीस कर पाउडर बना लें, पीस कर कांच के मर्तबान में भर कर रख लें )

काढ़ा बनाने की विधि :
– तीन कप पानी में आधी गांठ कच्ची हल्दी की बारीक कद्दूकस पर घिस कर उबलने रख दें ।
– आधा चम्मच सभी घटकों का पीसा हुआ पाउडर डालें ।
– तीन कप पानी दो कप रह जाये तो उसे उतार कर रख दें ।
– ठंडा हो जाये तो एक कप में आधा चम्मच शहद डाल कर पी लें (गर्म काढ़े में शहद डालना हानिकारक है)
– यदि काढ़े को गर्म गर्म पीना है तो बिना शहद डालें सेवन करें ।

सुबह शौच आदि से निवृत्त होकर खाली पेट पियें इसको पीने के 40 मिनट तक कुछ सेवन न करें ।
रात को खाने के बाद 90 मिनट बाद सोते वक्त सेवन करें ।

विशेष निर्देश : गर्मी अथवा शरद ऋतु के अनुसार तथा अपने शरीर की तासीर के अनुसार उपरोक्त सामग्री को कम या अधिक कर सकते हैं । क्योंकि उपरोक्त क्वाथ के सभी घटक गर्म प्रकृति के हैं, इसलिए जिनको नकसीर, गर्मी आदि की शिकायत हो वो मात्रा को घटा कर सेवन कर सकते हैं ।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

81 दिन बाद आज से खुलेगा सदर बाजार

CCTV इंद्रलोक पुलिस चौकी पर बदमाशों का हमला