
कोविड़-19 पर विश्व स्वास्थ्य संगठन, भारत स्वास्थ्य मंत्रालय, दिल्ली सरकार की अधीसूचना जारी करके सावधान किया है कि कोरोना का सामुदायिक हमला शुरू होने वाला है । यह अधिसूचना पुलिस के लिए एक खतरे की घण्टी भी है । पुलिस को पब्लिक के बीच में रहकर ही काम करना पड़ता है । ज्यादा लोगों के संपर्क में आने से पुलिस महकमें में 500 से ज्यादा जवान, 2 IPS आधा दर्जन से ज्यादा थानों के SHO कोविड़-19 के शिकार बना लिए गए । पुलिस को इस वैश्विक महामारी से बचाव के योग और वनस्पतियों के काढ़े का सहारा लेना पड़ रहा हैं ।

सेन्ट्रल डिस्ट्रीक्ट पहाड़गंज थाने में योग बगीची खोली गई है । इसमें योग के साथ काढ़े का संयोग करके कोरोना से सुरक्षा के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाया जा रहा है ।
इस योग का प्रशिक्षण का जिम्मा थाने के इंचार्ज इंस्पेवटर सुनील चौहान ने लिया है । सुनील कुमार ने APEX फिजीकल फिटनेस से 2 साल का योग की शिक्षा भी प्राप्त की हुई है । अपने इस अनुभव को अपने थाने के कर्मचारियों में बांट रहे हैं ।
थाने में बने छोटे से सुंदर बगीचे में सुबह 7 बजे से 8 बजे तक योगिक क्रियाएं शुरू होती हैं । प्राणायाम, ध्यान योग के पश्चात आयर्वेद रसायनशाला में तैयार काढ़ा पिलाया जाता है । इस काढ़े में कुछ जड़ी बूटी, कुछ मसाले आदि मिला होता है उसे उबालाकर थाने में सभी को पिलाया जाता है । फिलहाल प्राण बचाने के लिए प्राणायाम और ध्यान से मानसिक शक्ति को मजबूत बनाने के लिए पुलिस के जवानों की पहल आम पब्लिक के लिए भी प्रेरणादायक बनेगी ।


