in , ,

दिल्ली के स्नैचरों से मोबाइल का खरीदार गिरफ्तार 

SHARE With Your Friends
गिरफ्तार आरोपी शहाबुद्दीन के साथ स्पेशल स्टाफ की टीम 

नई दिल्ली : सेंट्रल डिस्ट्रक्ट स्पेशल इंस्पेक्टर ललित अहलावत की टीम ने दिल्ली के मोबाइल चोरों से स्नैचिंग के मोबाइल खरीदने वाला डीलर गिरफ्तार किया है ।
दिल्ली में लगातार बढ़ रही मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों से परेशान दिल्ली पुलिस ने हर डिस्ट्रिक्ट की एन्टी स्नैचिंग टीम को स्नैचर्स को पकड़ने के लिए लगा रखा है ।
आज सेंट्रल डिस्ट्रक्ट स्पेशल स्टाफ को कामयाबी हाँथ लगी है । स्पेशल स्टाफ पिछले 15 दिनों से मोबाइल स्नैचरों और उनके खरीदारों की सूचना जुटाने में लगा था । स्टाफ को सूचना मिली कि पहाड़ गंज रेलवे स्टेशन के पास सहाबुद्दीन नाम का शख्स चोरी के मोबाइल खरीदने आता है ।

गजेंदर सिंह (सब इंस्पेक्टर स्पेशल स्टाफ)

इंस्पेक्टर ललित अहलावत ने इस सूचना के बाद  टीम भेजी जिसमें SI गंजेन्द्र, ASI सतबीर सिंह  हेड कांस्टेबल राकेश, हेड कांस्टेबल संतोष,  हेड कांस्टेबल विनोद, कांस्टेबल  पंकज और कांस्टेबल तरुण थे । पुलिस टीम ने चेम्सफोर्ड रोड पर जाल बिछा दिया । कुछ घण्टो के इंतजार के बाद शाहबुद्दीन हाँथ में लाल थैला लिए आता दिखाई दिया, पुलिस ने मौका पाकर शहाबुद्दीन को हिरासत में ले लिया । मौके से थैले में 8 कीमती मोबाइल बरामद हुए ।

सतबीर सिंह (ASI स्पेशल स्टाफ) 

पूछताछ के बाद शाहबुद्दीन ने बताया कि वह युपी के अमरोहा का रहने वाला है और दिल्ली के कमला मार्किट इलाके में किराए पर रहता है । यह दिल्ली के स्नैचरों से कम दामों में मोबाइल खरीदकर यूपी और में सप्लाई कर देता था । पुलिस अब चोरी के मोबाइल खरीदने वाले डीलरों की तलाश में लगी है ।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

तेज रफ्तार कार ने ली दिल्ली पुलिस के हवालदार की जान

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला बेटियां भी पैतृक संपत्ति में बराबर की हिस्सेदार