
पेशा कोई भी हो जब किसी भी काम को शिद्दत और मेहनत के साथ किया जाता है तो उसके परिणाम सकारात्मक होते हैं ।
नई दिल्ली : LNJP HOSPITAL : दिल्ली के मध्य जिला स्तिथ LNJP अस्पताल के एक चिकित्सक ने और उनकी टीम ने अपने पेशे की सार्थकता को साबित करते हुए चिकित्सा जगत के अन्य लोगों के लिए मिसाल पेश की है । इस अस्पताल ने एक नवजात बच्ची को रक्षा बंधन के अवसर पर नया जीवन देकर उसके परिवार को एक सच्चा रक्षाबंधन उपहार भेंट किया है ।
LNJP अस्पताल के Medical superintendent (चिकित्सा अधीक्षक) डाक्टर सुरेश ने जानकारी देते हुए अपनी खुशी जाहिर की… “जो हमारी नवजात नर्सरी टीम और डॉ आशिष ने अपने अथक परिश्रम से यह संभव कर दिखाया ।
इस वर्ष के 18 जून को इस बच्ची का जन्म LNJP के जच्चा बच्चा विभाग में हुआ था । इस नवजात बच्ची का जन्म हुआ तब इसका वजन 650 ग्राम था । बच्ची इतनी नाजुक थी की उसकी जान को खतरा बना हुआ था । किंतु डॉक्टर आशीष और उनकी टीम ने नवजात नर्सरी में 24 सप्ताह तक बच्ची को रखा गया । इस बच्ची की हर एक सांस पर लगातार नजर रखी गई । डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप जो कहा जाता है वह सार्थक करके दिखाया। टीम की कड़ी मेहनत रंग लाई और बच्ची के स्वस्थ में सुधारात्मक परिवर्तन होने लगा ।
24 सप्ताह बाद बच्ची का वजन 1490 ग्राम हो गया । कल बुधवार को बच्ची को अस्पताल से स्वस्थ हालत में छुट्टी दे दी गई।
बच्ची के परिवार वालों का मानना है कि डॉक्टर्स ने इस बच्ची के रूप में एक सच्चा रक्षाबंधन उपहार भेंट किया है । बच्ची के परिवार ने डॉ आशीष और उनकी पूरी टीम के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर की ।


