
नई दिल्ली : Tiranga Campaign : दिल्ली में तिरंगे की जबर्दस्त बिक्री के चलते तिरंगे की बिक्री में 50 गुना की बढ़ोतरी आ गई है. यहां पूरे भारत से ऑर्डर आ रहे हैं. हर घर तिरंगा अभियान के तहत, 13 से 15 अगस्त के बीच 20 करोड़ घरों में झंडे लगाने का लक्ष्य है.
दिल्ली के मुख्य मंत्री ने 25 लाख झंडों के वितरण की घोषणा की है । दिल्ली में झंडे लगाने के लिए डंडों की भारी किल्लत होने लगी है । कोलकाता में भी तिरंगे की भारी डिमांड है. स्वतंत्रता दिवस से पहले असम में तिरंगे झंडे की रिकार्ड तोड बिक्री हुई है । असम में अभी तक 16 करोड़ रुपए के झंडे बिक चुके हैं ।

75 वें स्वतंत्रता दिवस के अमृतमहोत्सव के अवसर पर देशवासियों को अपने घरों में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने Har Ghar Tiranga अभियान शुरू किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस अभियान की शुरुआत करने के बाद, सभी डाकघर तिरंगे की बिक्री कर रहे हैं.


