


सेंट्रल दिल्ली : AATS, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की एक टीम ने लग्जरी कार चुराने वाले गिरोह के कुख्यात अपराधी जो शौकत अहमद (25) बारामूला, जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है गिरफ्तार किया । यह वहां सरकारी सिविल कार्यों का ठेकेदार भी हैं। इसके साथ ही पुलिस ने इसके दूसरे साथी मो. जुबेर (22) को भी गिरफ्तार किया है जो शामली यूपी का रहने वाला है । यह लोनी के रहने वाले रिंकू (ऑटो लिफ्टर) से चोरी के वाहन लेता था इसके बाद वाहनों इसकी चेसिस, इंजन नंबरों को बदल कर उन वाहनों को कम कीमत में बैच दिया करते थे ।
पुलिस को पता लगा कि जुबेर के मार्फ़त वाहनों की डिलीवरी शौकत अहमद मल्ला काश्मीर घाटी में लेता था । रिंकू उर्फ नूर मोहम्मद अपने साथियों जाहिद जो लोनी का रहने वाला है और वसीम बागपत, यूपी का व याकूब निवासी सुंदर नगरी दिल्ली का रहने वाला है यह इनकी मदद से चोरी के वाहनों पर फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर लिखते थे. आरोपी जुबेर वारदात के वक्त अवैध हथियार हमेशा अपने साथ रखता करता है ।
पुलिस की कार्यवाही :
सेंट्रल दिल्ली डीसीपी जसमीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि “दिल्ली और एनसीआर में बढ़ती कार चोरी की शिकायतों पर दिल्ली के हर जिले में पुलिस परेशान है । इस तरह की शिकायतों पर काम करने के लिए सेंट्रल दिल्ली की AATS की टीम को खास निर्देश दिए थे ।”
एसीपी ऑपरेशन योगेश मल्होत्रा, एसआई संदीप गोदारा के नेतृत्व में एक टीम जिसमें एसआई रविशंकर, इस्लामुद्दीन, एएसआई अजय कुमार, कंवर पाल, विनोद कुमार, हवलदार विनोद, सुरेंद्र, राकेश, परवीन, शेखर, लुकमान, अजय, सिपाही परवीन, अतुल, राजेश, पाटे सिंह शामिल थे

AATS टीम ने तीन महीने तक ऑटो लिफ्टरर्स के सबूत और जानकारियों को इकट्ठा किया, टीम के प्रयास का परिणाम निकला, पुलिस टीम शौकत अहमद मल्ला निवासी बारमूला कश्मीर और मोहम्मद के बारे में जानकारी प्राप्त करने में सफल रही।
ऑपरेशन :
3 जुलाई को शौकत अहमद मल्ला के बारे में सूचना मिली कि वह रिंकू उर्फ नूर मोहम्मद से चोरी की कार की डिलीवरी लेने दिल्ली आ रहा है । टीम ने इनकी गतिविधियों पर नज़र बनाये रखी । टीम को जानकारी मिली कि केंद्रीय भंडार, पहाड़ गंज, दिल्ली के पास आराम बाग कॉलोनी में नंबर प्लेट DL8CBA2936 वाली बलेनो कार पर आ रहे । शाम को एएटीएस की टीम ने केंद्रीय भंडार, पहाड़ गंज, दिल्ली के पास आराम बाग कॉलोनी के सामने जाल बिछाया और शाम करीब 7 बजे बलेनो कार दिखाई दी, टीम ने रोकने की कोशिश की लेकिन उस व्यक्ति ने कार को गति दे दी । टीम हरकत में आई और कार को पेशेवर रूप से चौतरफा घेर कर पकड़ लिया। किन्तु दूसरा एक रिंकू मौके से भागने में सफल रहा, लेकिन पुलिस टीम शौकत और जुबेर को पकड़ने में सफल रही। उसके पास से एक लोडेड पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इसके अलावा इनके पास से निम्नलिखित
1. 2 बलेनो कारें,
2. 1 स्विफ्ट डिजायर
3. 1 सैंट्रो बरामद की गई है।
4. एक पिस्तौल जिंदा कारतूस के साथ
5. 100 नकली/डुप्लीकेट नंबर प्लेट बरामद।
6. कारों की 120 डुप्लीकेट चाबियां बरामद की गईं।
7. डुप्लीकेट कुंजी (लैपटॉप/टैब) बनाने के लिए टूल किट टैब
8. 10 ईसीएम भी बरामद किए गए।


पूछताछ, कबूलनामा :
आरोपी शौकत से लगातार पूछताछ के दौरान, उसने कबूल किया कि वह चोरी की कारों का काश्मीर का रिसीवर है और चोरी की कार नूर मोहम्मद उर्फ रिंकू से खरीदता है और जुबेर, वसीम उसकी मिलीभगत से यह कार चोरी का धंधा करता था । शौकत ने खुलासा किया था कि वह कश्मीर में जहां का रहने वाला है वसीम शेख भी वहीं का रहने वाला है वह वसीम शेख के संपर्क में था ।

शौकत चोरी की कारों को दिल्ली से श्रीनगर ले जाकर इन चोरी की कारों को कश्मीर घाटी में बढ़िया कीमत पर बेचने का काम करता था। कम समय में अच्छा पैसा कमाने के लिए वह इस अपराध में शामिल हो गया और दिल्ली से बारामूला तक 10 से अधिक चोरी की कारों को ले गया। वह हवाई जहाज से दिल्ली आता था और रिंकू या जुबेर से कार की डिलीवरी लेता था और उसे सोपोर, बारामूला में बताए ठिकाने तक पहुंचा दिया करता था। दूसरा आरोपी जुबेर नूर मोहम्मद के साथ कार चोरी करता था। उसकी निशानदेही पर तीन और कारें यानी बलेनो, स्विफ्ट डिजायर और सैंट्रो और चोरी के काम में इस्तेमाल होने वाले औजार भी बरामद किए गए।

शौकत अहमद मल्ला स्थानीय क्षेत्रों में सरकारी सिविल कार्य के ठेकेदार। उनके पास ग्लैमरस और हाई प्रोफाइल लाइफ जीने के सपने देखता था । अपने सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने रिंकू, जुबेर और वसीम के साथ काम करना शुरू किया। उनके पिता वन विभाग से सेवानिवृत्त थे।
पुलिस आगे मामले की जांच में लगी है और कश्मीर घाटी के कनेक्शन की जांच की जा रही है और सहयोगियों को पकड़ने के लिए अभियान जारी है।
This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!


