

नई दिल्ली : नारकोटिक्स सेल, क्राइम ने साजिद खान-वाजिद खान नामक 02 कुख्यात ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है जो चचेरे भाई भी है । जिन्हें केमिकल और क्रूड (opium poppy Extract) मिलाकर हेरोइन बनाने में महारत हासिल है । जिनके कब्ज़ा से अच्छी गुणवत्ता वाली 01 kg हेरोइन जब्त की है जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 02 करोड़ से अधिक है ।
साजिद खान व वाजिद खान नामक कुख्यात ड्रग निर्माताओं/तस्करों को गिरफ्तार करके नारकोटिक्स सेल, क्राइम ब्रांच दिल्ली की टीम ने दिल्ली के गाजीपुर ईलाका में गुप्त रूप से सक्रिय प्रतिबंधित हेरोइन की आपूर्ति श्रृंखला का भंडाफोड़ किया है और उनके कब्जे से 01 किलोग्राम हेरोइन जब्त किया है। इस संबंध में FIR No. 131/2021, दिनांक 14/07/2021, धारा 21/25/29 NDPS Act के तहत P.S Crime Branch में दर्ज किया गया है।
दिल्ली में सक्रिय नशीली दवाओं के तस्करों/आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए नारकोटिक्स सेल, क्राइम ब्रांच की टीम गाजीपुर, दिल्ली के क्षेत्र में जानकारी इकठ्ठा कर रही थी| पुलिस टीम की कड़ी मेहनत का फल मिला और दिनांक 13.07.2021 को, नारकोटिक्स सेल क्राइम में तैनात SI लेखराज को गुप्त सूचना मिली कि साजिद व वाजिद नामक दो हेरोइन सप्लायर किसी अनजान व्यक्ति को हेरोइन सप्लाई देने के लिए, शमशान घाट, गाजीपुर दिल्ली के पास आने वाले हैं तुरंत श्री मयंक बंसल, एसीपी/नारकोटिक्स सेल की देखरेख में, इंस्पेक्टर राकेश दुहान के नेतृत्व में SI लेखराज, HC Ravi Mann, Ct Sunil & Ct Sunny को शामिल करके एक टीम बनायीं गयी|
पुलिस टीम ने शमशान घाट, गाजीपुर दिल्ली के पास जाल बिछाया और बजाज प्लेटिना मोटर साइकिल पर आये साजिद खान s/o निसार खान r/o गाँव बेहरा, पोस्ट कादरगंज फरीदपुर बरेली UP उम्र 24 साल और वाजिद खान s/o इसरार खान r/o गाँव बेहरा, पोस्ट कादरगंज फरीदपुर बरेली UP उम्र 28 साल नामक दो ड्रग सप्लायरों को रंगे हाथों 01 किलो हेरोइन के साथ पकड़ लिया|
पुलिस रिमांड के दौरान साजिद और वाजिद की निशानदेही पर गंगा नदी के किनारे जंगलों से हेरोइन बनाने में इस्तेमाल किये गये बर्तन व गैस सिलिंडर भी बरामद हुए हैं|
मामले में मादक पदार्थों की तस्करी की पूरी श्रृंखला की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है। आरोपी साजिद खान -वाजिद खान के पास से हेरोइन की बरामदगी से बरेली और दिल्ली के इलाकों में सक्रिय ड्रग सप्लायर्स के नेटवर्क में काफी सेंध लगी है|


