

नई दिल्ली : ऑनलाइन फ्रॉड के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लाख कोशिशों के बाद भी ऑनलाइन अपराध करने वाले, भोले भाले लोगों के साथ ठगी करने से बाज़ नहीं आ रही हैं । दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा नंदनगरी यूनिट की टीम ने ऐसे ही ऑनलाइन पर ठगी करने वाले शख्स को पकड़ा है। इसका नाम आकाश सोलंकी (22) बताया गया है। यह मशहूर वाहन चोर रविंदर उर्फ़ गौरव गैंग का का गुर्गा है। क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़ा गया आकाश सोलंकी विजय नगर गाजियाबाद यूपी का रहने वाला है।
क्राइम ब्रांच डीसीपी /SIU-II, राकेश पावरिया ने बताया “आरोपी आकाश फ़र्ज़ी दस्तावेजों के मार्फत OLX पर कार चुरा कर बेच दिया करता था। इसके पास से चोरी की Maruti Swift, Maruti Brezza, Santro कुल तीन कारें बरामद हुई है। “
आकाश सोलंकी रविंदर उर्फ़ गौरव वाहन चुराने वाले गैंग का सदस्य था यह पहले कार चुरा लेते थे इसके बाद उस कार के जाली दस्तावेज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC), इंश्योरेंस और अन्य कागजात कार की फोटों के साथ OLX पर पोस्ट क़र देते थे। आकाश ही खरीदार से सम्पर्क करके उसे बुला लेता था और खुद को कार के मालिक के तौर पेश करता था। इसके बाद उसको फ़र्ज़ी दस्तवेजों को दिखा कर सन्तुष्ट कर देता था।
इस सारे फ़र्ज़ीवाडे का भंडाफोड़ उस वक्त हुआ जब एक कार डीलर को चोरी की गाडी नंबर प्लेट बदल कर बेच दी गई, जांच में पता चला कार के दस्तावेज जाली हैं । यह कार दिल्ली के चितरंजन पार्क से चोरी की गई थी।
क्राइम ब्रांच के पास शिकायत दर्ज होने के बाद हवलदार कवीन्द्र ने इस सारे मामले की सूचनाएं इकठ्ठी की। इन सूचनाओं के आधार पर एसीपी अरविन्द कुमार/SIU-II, इंस्पेक्टर सुरेंदर कुमार /SIU-II , ने सब इंस्पेक्टर प्रकाश, अशोक, एएसआई हरेंदर, हैड कांस्टेबल हर्षित व सिपाही भंवर सिंह, अनूप की टीम गठित करके इस OLX ऑनलाइन ठगों को पकड़ने के लिए टीम लगा दी।
इस टीम ने काफी छानबीन और तफ्तीश के बाद आकाश सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया। इसकी गिरफ्तारी के बाद कार चोरी और ठगी के तीन मामलों का खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच द्वारा जांच से यही भी पता चला है की आकाश सोलंकी पर कार चोरी के छः मामले पहले भी दर्ज हैं।





Comments