in ,

हैंड ग्रेनेड और एके -47 से हमला करने वाला बिहार का गैंगस्टर गिफ्तार 

SHARE With Your Friends

 

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की गिरफ्त में बिहार का कुख़्यात गैंगस्टर आदित्या तिवारी 
नई दिल्ली  : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बिहार के कुख्यात अपराधी आदित्या तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है । इसके पास से .32 की सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं ।
बिहार राज्य में आदित्य तिवारी पर हत्या, रॉबरी, डकैती, अवैध वसूली, हत्या की कोशिश जैसे 16 संगीन आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं । यह एक साल से फरार चल रहा था । इस भगोड़े अपराधी ने पिछले 4 महीने से दिल्ली एनसीआर को अपना ठिकाना बना रखा था । आदित्य तिवारी ने अपने सहयोगी मनीष के साथ बिहार में व्यवसायियों को जान से मारने की धमकी और जबरन धन उगाही का धंधा खोल रखा था ।
स्पेशल स्टाफ एसीपी अत्तर सिंह, इंस्पेक्टर शिव कुमार और इंस्पेक्टर कर्मवीर और बिहार पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम देते हुए दोनों बिहार के कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है । बिहार पुलिस के सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार यादव ने दिल्ली पुलिस स्पेशल स्टाफ को सूचना मुहिया करवाई । जिसमें बताया गया कि बिहार के दो नामी बदमाश दिल्ली आ रहे हैं । स्पेशल स्टाफ़ की टीम ने गुड़गांव से दिल्ली आने वाले रजोकरी फ्लाई ओवर कापसहेड़ा से आदित्या को गिरफ्तार कर लिया ।

डिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह ने बताया की “गिरफ्तार आदित्य तिवारी बिहार का दुर्दांत गैंगेस्टर है । यह मनीष के साथ मिलकर बिहार के कारोबारियों और पूंजीपतियों से अवैध पैसा वसूली करने वाला रैकेट चलाता है । इसके साथ रहने वाला मनीष भी 50000 का वांटेड अपराधी है । मनीष पर 16 मुकद्दमे दर्ज है । 4 महीनों से इनकी उपस्थित दिल्ली एनसीआर के कई ठिकानों में थी ।
10 दिन पहले अदित्य तिवारी और मनीष ने बिहार के गोपाल गंज में एक कारोबारी को मोटी रकम वसूली के लिए उसके मोबाइल पर मैसेज और वॉइस काल भेजी थी । इस मामले की शिकायत गोपाल गंज के विशंभरपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी “।

वीडियो : आदित्या तिवारी को गिरफ्तार करके ले जाती हुई स्पेशल सेल की टीम 

आदित्य तिवारी बिहार में हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला, डकैती, अपहरण, जान से मरने की धमकी, अवैध हथियार अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम आदि के 26 मामलों में शामिल है। वर्तमान में, वह 16 से अधिक नए मामलों में यह  वांटेड था। बिहार में इसके गैंग ने रकम वसूली या डकैती व फायरिंग करने जैसे 5 माह के भीतर 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
आदित्य और उसके गिरोह ने जुलाई 2020 में गोपाल गंज बिहार में अस्पताल के मालिक एक डॉक्टर से जबरन वसूली करने के लिए गोली चलाई थी, जब डाक्टर ने रकम देने से इंकार कर दिया तो इन्होने उसके अस्पताल में चार हैंड ग्रेनेड फेंके थे।  एक अस्पताल के मालिक ने वसूली की रकम नहीं दी तो आदित्य ने अपने सहयोगियों के साथ अस्पताल में एके -47 और कार्बाइन मशीन-गन से गोलीबारी की थी ताकि मालिक को डरा कर उससे मोटी रकम ऐंठी जा सके।
आरोपी आदित्य तिवारी की गिरफ्तारी के बाद उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

OLX पर चोरी की कार बेचने वाला गिरफ्तार 

VIRAL VIDEO : नये साल केक पर फायरिंग का लाइव वीडियो, तीनआरोपी गिरफ्तार