in , ,

VIRAL VIDEO : नये साल केक पर फायरिंग का लाइव वीडियो, तीनआरोपी गिरफ्तार 

​​

लाइव वीडियो : दबंगों द्वारा  फायरिंग, पिटाई और तोड़फोड़  

​​
नई दिल्ली : दिल्ली में बदमाशों की सरेआम फायरिंग के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच SIU-I ने बेहतरीन काम करते हुए तीन वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इन आरोपियों ने नए साल की पूर्व संध्या पर दिल्ली के रणहौला में एक बेकरी की दुकान सरे आम पिस्टल लहराते हुए फायरिंग और तोड़फोड़ की थी।
इस सारी घटना की शिकायत राजेश यादव ने रणहौला थाने में दर्ज करवाई। राजेश यादव विकास नगर, रणहोला, में बेकरी चलाते हैं। नए साल एक दिसंबर को चार लड़के केक खरीदने के लिए उनकी दुकान पर आए थे। नए साल के चलते सभी केक बिक चुके थे। दुकान पर बेचने के लिए कोई केक नहीं बचा था।  इस बात को लेकर चारों लड़कों ने हंगामा खड़ा कर दिया और दुकान के मालिक की पिटाई शुरू कर दी। आतंक पैदा करने के लिए एक हथोड़े से दुकान में तोड़फोड़ की। उन्होंने बाजार में दहशत पैदा करने के लिए हांथों पिस्तौल लहराते हुए सारेआम फायरिंग की और  घटना को अंजाम देने के बाद यह सारे फरार हो गए।
सारे मामले पर दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच SIU-II के डीसीपी राकेश पावरिया ने संज्ञान लेते हुए इनको पकड़ने के लिए इंस्पेक्टर लोकेंद्र चौहान की निगरानी में एसआई ओमवीर डबास, एसआई विनय, एएसआई प्रमोद, हैड कांस्टेबल  अजय, गौरव त्यागी और सिपाही मदान की टीम गठित की गई।
क्राइम ब्रांच ने के मोबाइल सर्वलांस और सीक्रेट इन्फॉर्मेशन जुटा कर तीनों आरोपियों को  दिल्ली के कोटला मुबारकपुर से पकड़ा। इनमें राहुल अहलावत (22) जो महम, हरियाणा का रहने वाला है। जिसमे दो नाबालिग जिनकी उम्र 17 -17 साल है।  चौथे सहयोगी सौरभ की आगे की तलाश जारी है।
रणहौला पुलिस ने US/ 336/506/34 IPC और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मुक़दमा दर्ज कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हैंड ग्रेनेड और एके -47 से हमला करने वाला बिहार का गैंगस्टर गिफ्तार 

VIRAL VIDEO : दिल्ली के तिलक नगर में बदमाश और पुलिस में खूनी जंग का लाइव वीडियो