
नई दिल्ली : दो गज़ की दूरी। सेंट्रल दिल्ली में एक मुहिम चलाई जा रही है जिसको नाम दिया है, 2 गज़ की दूरी। लोगों को कोरोना से बचानेे के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत 5 लाख जैकेट्स लोगों को बाँटी जाएँगी।

दिन ब दिन कोरोना के मरीज़ों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। भारत ही नही बल्कि सभी देश इसकी चपेट में हैं। इन सब में राजधानी दिल्ली के हालात भी कुछ ख़ास अच्छे नहीं हैं। ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को जागरूक किया जा रहा है जिससे कोरोना से अपने आप को सुरक्षित रखा जा सके। इसके लिए सेंट्रल दिल्ली में 5 लाख जैकेट्स बाँटी जाएगी ।
जैकेट पर 2 गज़ दूरी बनाए रखने का संदेश लिखा हुआ है। ऐसे में अगर लोगो को याद रहेगा की 2 गज़ की दूरी बनाए रखनी है। इससे काफ़ी हद तक कोरोना से दूरी बनी रहेगी। सेंट्रल दिल्ली पुलिस का ये काम सराहनीय है।



Comments