in ,

दिल्ली पुलिस के सिपाही ने बचाया सीनियर सिटीजन का मोबाइल फरार्टा भर कर पकड़ा स्नैचर 

SHARE With Your Friends
नई दिल्ली : सेंट्रल दिल्ली में लगातार पुलिस के जवान बेहतरीन पुलिसिंग का परिचय दे रहे हैं । 3 दिन पहले आनंद पर्वत के दो पुलिस कर्मियों का साहस देखने मे आया भीड़ में घुसकर एक पिटते हुए व्यक्ति को बचाया।
इसी डिस्ट्रिक्ट के कमला मार्किट थाने के एक सिपाही ने एक बुजुर्ग शख्स के मोबाइल को छीन कर भाग रहे स्नैचर को पकड़ने के लिए पहले अपनी मोटर साइकिल से पीछा किया। स्नैचर मिंटो रोड काली मंदिर के पास बनी कॉलोनी में घुस गया। सिपाही ने मोटरसाइकिल को वहीं छोड़ दिया और उसके पीछे दौड़ कर उसको पकड़ लिया। यह स्नैचर रेल पटरी पार करके नई दिल्ली की तरफ भागने की फिराक में था तो इस सिपाही ने मोटर साइकिल छोड़ भाग कर इसको धर दबोचा ।

आरोपी अकील 
सिपाही महेश कुमार 

यह वाक्या शाम के तकरीबन 6 बजे  का है जब यह 61 वर्षीय रेलवे के रिटायर्ड चीफ ऑफिस सुपरिटेंडेंट नारायण सिंह जो सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट थामसन रोड़, रेलवे कॉलोनी में रहते हैं । यह दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर फोन पर बात करते जा रहे थे, तभी स्नैचर ने इनका फोन छीना और पैदल भागने लगा । बुजुर्ग होने की वजह से नारायण सिंह उसके पीछे भाग नही पाए सिर्फ हल्ला मचा रहे थे । उधर से गश्त करता आ रहे सिपाही महेश कुमार ने हल्ला सुनकर स्नैचर के पीछे भागा और अपने प्रयासों से अकेले ही इस स्नैचर को पकड़ लिया । स्नैचर के पास से बुजुर्ग का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया । इस महेश सिपाही के प्रयास की नारायण सिंह ने जमकर सरहाना की । फिलहाल अकील पुलिस की जांच के दायरे में है और पुलिस पूछताछ में लगी है ।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

VIRAL VIDEO : कैसे घुसते हैं चोर आपके घरों में लाइव विडीयो 

नजर हटी मोटरसाइकिल उठी. सेन्ट्रल दिल्ली में दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार