in ,

शाहदरा डिस्ट्रीक्ट में पुलिस पर फायरिंग

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : शाहदरा डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने एक अनीश नाम के शख़्स को1 गिरफ़्तार किया है। पुलिस का दावा है की अनीश डकैती, स्टैंचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट के 26 मामलों में शामिल रहा है। जिसकी गिरफ़्तारी से मामलों को सुलझा लिया गया है।

शाहदरा डिस्ट्रिक्ट के इलाक़ों से लगातार स्नैचिंग और रॉबरी की शिकायतें आ रही थी। जिसको गम्भीरता लेते हुए रात के दौरान पुलिस की गश्त तेज कर दी गई। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया गया और इलाक़ों में गश्त लगाने, सख्त जाँच करने और अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए कहा गया।
24 की रात को सीमापुरी थाने की पुलिस ड्यूटी पर अलर्ट थे। मध्य रात्रि लगभग 12:00 बजे, उन्हें एक गुप्त सूचना मिली कि एक अपराधी अनीश उर्फ़ बाबू, जिसने स्नैचिंग और डकैती की कई घटनाओं को अंजाम दिया है, ओल्ड सीमापुरी इलाके में घूमते देखा गया हैं। सूचना मिलते एस. एच. ओ॰ सीमापुरी, हरीश कुमार के निर्देशानुसार और ए॰सी॰पी॰ सीमापुरी की देख रेख में एक छापेमारी दल का गठन किया, जिसमें एस. आइ. विनीत, हेड्कोंस्टेबल सुनील, कोंस्टेबल प्रिन्स और कुलदीप को शामिल किया गया। आधीरात लगभग 12:30 बजे, बरिकेट्स पर खड़े पुलिस ने देखा कि सीमापुरी गोल चक्कर की तरफ से एक व्यक्ति सफेद रंग की मोटर साईकिल पर आ रहा था। जब उसे रुकने का इशारा किया तो पुलिस को देख भागने के लिए, उसने तुरंत एक पिस्तौल निकाल कर पुलिस पर 2 गोली चलाई। बचाओ और जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी तीन राउंड फायर किए और एक गोली उनके बाएं पैर में लगी। चोट के कारण वह सड़क पर गिर गया।
पूछताछ में पता चला की अपराधी का नाम अनीश(32)है। इसके अलावा पता चला की वह स्टैंचिंग, स्नैचिंग, आर्म्स एक्ट और चोरी के 26 मामलों में शामिल रहा है। उसके पास से चार जिंदा कारतूस और सोने की चेन भी बरामद की है।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

पहाड़गंज में टॉयज गन से रॉबरी 

सेन्ट्रल दिल्ली में लगातार चौथी दिन भी बदमाशों की गिरफ्तारी