
पहाड़ गंज एसीपी ओमप्रकाश लेखवाल ने थाना इंचार्ज सुनील चौहान को इस गन पॉइंट पर लूटने वाले गैंग को जल्द पकड़ने के लिए ख़ास हिदायतें दी। इन बदमाशों को पकड़ने के लिए सब इंस्पेक्टर सुशील त्यागी, को नियुक्त किया गया और सहयोग के लिए सिपाही नितिन और राजीव दिए गए। पुलिस तुरंत मामले की जांच में लग गई। इलाके में कई रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए जिसमे वारदात में इस्तेमाल होने वाली बाइक की नंबर प्लेट आ गई। नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस बाइक के मालिक तक पहुंची, बाइक का मालिक इनमें एक लुटेरे का पिता निकला, यह वारदात करने के लिए अपने की बाइक इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने दोनों लुटेरों राजन, और मुन्ना को धर दबोचा । पुलिस ने आरोपी के पास से 3 मोबाइल फोन , एक टॉयज गन के साथ वारदात में इस्तेमाल होने वाला मोटर साईकिल भी बरामद कर लिया है ।
ल



One Comment
Leave a Reply