नई दिल्ली : दिल्ली के प्रसाद नगर इलाक़े में लगातार बढ़ रही वारदातों को रोकने के लिए इलाक़े में पुलिस की गश्त को बढ़ा दिया गया। जिसके बाद पुलिस को 2 ऐसे शख़्स हाथ लगे हैं जो स्टैंचिंग, वाहन चुराने और आर्म्स ऐक्ट जैसे मामलों में संलिप्त थे।
प्रसाद नगर इलाक़े में स्टैंचिंग और वाहन चुराने के मामलों में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा था। जिसे रोकने के लिए क़रोल बाग़ ए॰सी॰पी॰ एच. एस. पी. सिंह की निगरानी और एस. एच. ओ॰ धीरज सिंह की देखरेख और इन्स्पेक्टर अनीश शर्मा के सहयोग से टीम गठित की गई जिसमें हेडकॉन्स्टेबल रोहताश, नवीन, कॉनस्टेबल विजय और जसबीर को शामिल किया गया। हेडकॉन्स्टेबल रोहताश और नवीन जब इलाक़े गश्त कर रहे थे तो उन्हें सामने से 2 बाईकसवार आते दिखें जो की पुलिस को देख वापस मुड़ कर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ कर हिरासत में ले लिया और जब जाँच में पता चला कि मोटरसाइकिल चलाने वाले का नाम रितेश(20) है जो पहले भी स्टैंचिंग, वाहन चुराने और आर्म्स ऐक्ट जैसे 8 मामलों में शामिल रहा है। दूसरे का नाम करण(19) बताया गया है। इनके पास से पुलिस ने दो मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं।


