in ,

ट्रेक्टर ट्रॉली में तहखाने, लाखों का माल छुपाते थे

सरकारी सरिया चोर गैंग का पर्दाफ़ाश

SHARE With Your Friends

कंस्ट्रक्शन साइट पर ठेकेदारों मजदूरों के भेष में चोरों का गैंग करता था लोहा चोरी । ट्रेक्टर ट्रोली में छुपे हुये डिब्बे में रौजाना ले जाते थे टनों सरिया ।

नई दिल्ली : अपराधी कितना भी शातिर हो मगर कानून के हाँथ उसके गले तक पहुँच ही जाते हैं । सेन्ट्रल दिल्ली के स्पेशल स्टाफ इंस्पेवटर ललित  और उनकी टीम ने एक ऐसे चोरों के रैकेट का पर्दाफाश किया है जिनपर कभी कोई चोर होने का शक भी नही कर सकता था ।

यह दिल्ली में बन रही निर्माणाधीन इमारतों पर ठेकेदार बनकर काम करते थे और अपने साथियों को मजदूर बनाकर यहां मजदुरी करवाते थे ।
सेन्ट्रल दिल्ली के स्पेशल स्टाफ के ASI योगिंदर को मुखबिर खास ने सूचना दी कि ” पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर में निर्माणाधीन आचार्य भिक्षुक अस्पताल से कई टन चोरी सरकारी सरिया ट्रोली में ले जाया जाएगा और यह ट्रोली पटेल नगर, रंजीत नगर की तरफ से रात को निकलेगी । पुलिस को ट्रोली का नम्बर भी दे दिया गया ।
मध्य जिला दिल्ली के उपायुक्त संजय भाटिया को सारी जानकारी दी गई । जिला उपायुक्त ने स्पेशल स्टाफ को इस ट्रॉली और चोरों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी । सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ के इंस्पेवटर ललित ने मोती नगर से पटेल नगर आने वाले रास्ते मे नाकाबंदी कर दी । रात तकरीबन 8 बजे जब यह ट्रैक्टर ट्रॉली वहां से गुजरी तो पुलिस ने रोकU लिया, पुलिस ने देखा ट्रॉली खाली थी । जब ट्रॉली की अच्छी तरह चारों तरफ से मुआयना किया गया तो ट्राली के नीचे तकबरीबन10 फुट लम्बी 3 फुट ऊंचा दो बॉक्स बने हुए थे जो किसी को आसानी से नजर नही आ सकते थे । उस छुपे हुए बॉक्स में 8130 टन चोरी किया हुआ सरिया छुपाया हुआ था । जिसे इस चोरों के गैंग ने बड़ी ही होशियारी से ट्रैक्टर ट्रॉली में छुपाकर कंस्ट्रक्शन साइट से बाहर निकाल दिया ।

ट्रैक्टर ट्रॉली में छुपा बॉक्स जिसमें चोरी करके सरिया ले जाते थे

पुलिस ने ट्रैक्टर के ड्राईवर सुनील कुमार  औऱ अवतार सिंह को चोरी के माल के साथ पकड़ लिया ।
पुलिस को पूछताछ से पता चला यह गैंग दिल्ली में जहाँ कहीं भी काम करता है वहां से इसी प्रकार लाखों का सरिया चोरी करता है । इसके लिए ट्राली में नीचे पहियों के बीच में छुपाकर दो बॉक्स बनवा रखे हैं । यह बॉक्स किसी को दिखाई न दे उसको ढकने के लिए झालर लगा रखी थी ।
पुलिस को यह जानकारी मिली कि इस गोरखधंधे के कर्ताधर्ता चार ठेकेदार हैं बंटी, सतीश,  परविल, मिथू, हैं । ये ठेकेदारअपनी देखरेख में ट्रेक्टर ट्राली को बड़ी सफाई से बाहर निकाल देते थे । इस चोरी के माल को राजकुमार नाम के शख्स को बेच देते थे । रौजाना लाखों का लोहा यह गैंग चुराकर बेच रहा था । पुलिस ने मौके से पकड़े सुनील और अवतार को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है । सुनील कल्याणपुरी का BC भी इसपर पांच आपराधिक मामले भी दर्ज हैं
1. 250/06 25/54/59 Arms Act Greater Kailash
2. 152/08 356/379/34 IPC Badarpur
3. 21/12 307/34 IPC Kalyanpuri
4. 10/19 392/411/34 IPC Kalyanpuri
5. 146/19 399/402 IPC & 25,27 Arms Act Crime Branch
पुलिस चारों ठेकेदारों और चोरी का माल खरीदने वाले राजकुमार की तलाश कर रही है ।

This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

महिलाओं के अंडरगारमेंट चुराने वाले चोर का वीडियो

अमेरिका में दो पुलिस अधिकारी निलंबित, यूनिट ने विरोध में दिया इस्तीफा