in ,

सावधान ! मेरठ के वाहन चोर घूम रहे हैं दिल्ली में 

SHARE With Your Friends
मेरठ के वाहन चोर सद्दाम और सुहेल चोरी की बाइकों के साथ 
  • मेरठ के वाहन चोरों को भा रही है दिल्ली
  • दिल्ली के रास्ते मेरठ ले जाए जा रहे हैं चुराए गए वाहन
  • 14 चोरी के किये वाहन बरामद
उत्तरी पूर्वी जिला : गोकुल पुरी थाना पुलिस को वाहन चोरी मेरठ के वाहन चोरो को पकड़ने में कामयाबी मिली है। पुलिस ने चोरी के 14 वाहनों के साथ 2 वाहन चोर सुहेल और सद्दाम को गिरफ्तार किया है। यह दोनों मेरठ के लिसाड़ी गाँव के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनको विहिकल स्कैनिंग की मदद से गिरफ्तार किया है।  
उत्तरी पूर्वी दिल्ली के डीसीपी  ने अपने जिले के प्रत्येक थाने के हर पुलिसकर्मी के मोबाईल में विहिकल स्कैनिंगऐप्लिकेशन इंस्टाल करवाई हुई है थाने के हर पुलिसकर्मी को हिदायत दी गई है की थाने के इलाके में पुलिस कर्मी कहीं भी खड़ा होकर किसी भी वाहन को रुकवा कर उसके नंबर को स्कैन कर सकता है। 
 
डीसीपी की इस कवायद से गोकुल थाने की क्रेक टीम को पहली बड़ी सफलता मिली। गोकुल पुरी फ्लाईओवर के पास कल एक बाइक को रोका गया जिसे सुहेल और सद्दाम चला रहे थे।  उस बाइक की नंबर प्लेट स्कैन करने पर पता चला यह जहाँगीर पुरी में रहने वाले शबनम मलिक की बाइक है जांच के दौरान इनके पास से वाहन के कागजात भी नहीं मिले। इनको थाने लाकर जब पूछताछ की गई तो पता चला इन दोनों ने दिल्ली की जहांगीर पुरी इलाके से बाइक चुराई थी और उसे लेकर मेरठ जा रहे थे। वहां मेरठ की मोटर मार्किट में काले नाम के स्क्रैब डीलर को बेच देते । इसके अलावा ऑटो मार्किट में  सुहेल, जाकिर, सोनू , नाम के स्क्रैब डीलर भी जो इनके सम्पर्क में थे यह सभी दिल्ली से चुरा कर लाये गए वाहनों को खरीद कर उनकी कटाई कर पार्ट्स निकाल कर बेचने का धंधा करते थे।  
मेरठ के वाहन चोर सद्दाम और सुहेल 
काले इस मार्किट का नामी डीलर है जो चोरी की बाइक से लेकर  बस तक खरीद कर उसको स्क्रैब में तब्दील कर देता था। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर अलग अलग जगहों से तकरीबन 14 चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद की हैं। सुहैल और सद्दाम का एक साथी सिराज जो फरार है वह भी इनके साथ मेरठ से दिल्ली आता था। इनका टारगेट था रोजाना दो से तीन बाइक या स्कूटी चुराना। यह मेरठ के डीलर्स को एक बाइक या स्कूटी डेढ़ हज़ार में बेच देते थे। मेरठ पहुँचने के और पुलिस के नाकों से बचने के लिए इन चोरों ने गाँव देहात के अंदर के कच्चे रास्तों का इस्तेमाल करते थे।  
SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

सिविक सेंटर के सामने बोरे में बंद लाश का रहस्य खुला 

पाँच लुटेरों के साथ मेरठ का अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार