in ,

22 साल बाद 60 साल का चोर गिरफ़्तार

SHARE With Your Friends

ज22 साल बाद गिरफ्तार मेवाती दीनू चोर

नई दिल्ली : 60 साल के दीनु को दिल्ली पुलिस ने चोरी के एक मामले में 22 साल बाद गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने दीनु को राजस्थान के अलवर से गिरफ़्तार किया है।

1998 में अंबेडकर नगर, दिल्ली में दीनु ने अपने 3 सहयोगियों के साथ मिलकर शटर को तोड़कर शटर खोलकर कपड़े की दुकान से रूपयों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दीनू और उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया था,  लेकिन बाद में दीनु को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। जमानत के बाद दीनू ने खुद को अंडरग्राउंड कर लिया और कई वर्षों तक जब वह अदालत में केस की तारीखों में हाजिर नही हुआ तो और अदालत ने उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया।

दीनु एक मेवाती बरादरी का शातिर चोर है, जो अपने अन्य मेवातियों के साथ अलग अलग राज्यों में जाकर चोरियाँ करता था। वह रात के समय दुकानों और निशाना बनाता था, मौका पाते ही जानवरों को भी चुरा लेता था । ऐसे कई मामले उस पर दर्ज हैं। पहले भी उसे हरियाणा और राजस्थान पुलिस ने चार मामलों में गिरफ्तार किया था और जेल भी जा चुका है। दीनू पुलिस पर कई बार फ़ायरिंग भी कर चुका है ।

22 साल बाद चोर पकड़ने वाले SHO विक्रमजीत सिंह

इतने सालों बाद यह दीनू चोर लापता रहा, वक्त के गुजरते कारवां के साथ साथ इसके जुर्म की किताब नीचे दबती चली गई । मगर अचानक 22 साल बाद SHO मंदिर मार्ग विक्रमजीत सिंह ने फिर इसके जुर्म की किताब को छाड़कर निकालकर इसके पन्ने पढ़े । ACP सिद्धार्थ जैन से मशवरा करके SHO विक्रमजीत सिंह ने दीनू को पकड़ने के लिए सब इन्स्पेक्टर जय सिंह, ASI इंद्र सिंह और हेड कान्स्टेबल कुलदीप को इसके पुराने साथियों को ढूंढकर इसके बारे में जानकारी इकट्ठा करने का काम सोंपा । इस पुलिस टीम ने इसके मिलने जुलने वालों की लगातार कड़ी से कड़ी मिलाते रहे और आखिर में 60 साल के बूढ़े हो चुके दीनू चोर तक पहुंच गए ।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

BORDER SECURITY FORCE JAMMU DETECTED TUNNEL ON INTERNATIONAL BORDER

DCP ने बढाया हौसला तो पकड़ लाये 50 हज़ार का फरार इनामी