in

दिल्ली में धड़ल्ले से होते हैं कार ECM चोरी

दिल्ली भर के चोरों से ECM खरीदने वाला कबाड़ी गिफ्तार

SHARE With Your Friends

 

  • 146 के वाहनो से चोरी के ECMs ख़रीदने वाला गिरफ्तार ।
  • i10 कार में से ECM चोरी के सम्बंध में चल रही थी जांच ।

नई दिल्ली : एसीपी दरियागंज व एसएचओ संजय कुमार ने इलाके की कारों से चोरी करने वाले ECM चोरों की तलाश में एसआई देवी दयाल, पीएसआई विनीत, एसआई सुमित श्योराण, एएसआई मुकेश, एचसी फिन्द्रा, सिपाही अनुज, राजेंदर, इंद्रजीत, अनिल सहित एक टीम बनाई । स्टाफ को चोरों के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए निर्देश दिए ।

एसआई देवी दयाल को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति, जो कार की ECM को बेचने की कोशिश कर रहा है, जो दरियागंज के क्षेत्र दिल्ली गेट पर आएगा। उसके पास चोरी किए गए ECMs मिलने की संभावना थी ।  तुरंत टीम ने एक छापा मारा और मोहम्मद साकिब (30) को लाल गली, दिल्ली गेट दरियागंज से पकड़ा 3 ECM को उसके कब्जे से बरामद किये ।  निरंतर पूछताछ पर उसने खुलासा किया कि उनके पास कई ECMs हैं। उसके पास से 143 और ECMs  बरामद किए गए।

अभियुक्त मोहम्मद साकिब

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसे ये ECMs दिल्ली भर के वाहन चोर बेच जाते थे। उसने खुलासा किया कि रात के समय ECMs चोरी करने वाले रेलवे स्टेशन, शादी के घरों, शराब की दुकानों और विभिन्न आवासीय क्षेत्रों में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाते हैं और वाहनों के ईसीएम चुराते हैं।  इन वाहनों को अनलॉक करने के लिए इन व्यक्तियों ने विशेष रूप से उपकरण और कुछ मास्टर चाबी बनाई हुई थी । इन उपकरणों की मदद से उन्होंने वाहनों को अनलॉक करके ECMs को चुरा लेते थे । ये चोर बहुत कम कीमत में 2 से 4 हजार रुपये में बेच दिया करते थे । यह चोरी किए गए ECM को खुले बाजार में बहुत अधिक कीमत पर बेच दिया करते हैं । इसकी गिरफ्तारी से 6 ECM चोरी भी खुल गई हैैं ।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

#ViralVideo : पहली बार देखा होगा ऐसा चोर, इस चोर की लाइव चोरी  

दिल्ली पुलिस ने किए 26 जनवरी हिंसा के आरोपियो के पोस्टर जारी