in

दिल्ली पुलिस ने कर लिया रोमियों चोर गिरफ्तार

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : चोरों की भी अजब गजब कहानियां है । बंटी चोर, बंटी-बब्ली, इस तरह के चोरों ने चोरी के नए कीर्तिमान स्थापित किये ।
पूर्वी दिल्ली के मंडावली थाने ने एक दिल फेंक चोर पकड़ा है । यह प्रेम के जाल में लड़कियों को फंसा कर उनके दिल में जगह बनाते बनाते उनके घर में जगह बना लेता था ।

इस चोर का नाम है ,आयुष कुमार गोयल जो लखनऊ का रहने वाला है । यह एक सभ्रांत परिवार से ताल्लुक रखता है । इसका परिवार आगरा में रह रहा है । मगर यह चोरी की लत के चलते परिवार से अलग होकर दिल्ली आ गया ।

इस चोर का गर्ल फ्रेंड बनाने का एक मकसद था । इसके पास दिल्ली में कोई रहने की छत नही थी इसलिए उन लड़कियों को तालाशता था जो अकेली दिल्ली में रह रही हों । उनको प्रेम जाल में फांसकर फिर यह उनके घर रहने लगता था । इसके बाद यह चोरी का माल लड़की के घर रख देता था । लड़की को कह रखा था कि वो पुराना माल सस्ते दाम में खरीदता है और कुछ अपना मुनाफ़ा रख कर बेच देता है । कुछ समय बाद माल अपनी गर्ल फ्रेंड से ही धीरे धीरे बिकवाता रहता था । इस तरह इसने तीन प्रेमिकाए बनाई उनका घर और फिर चोरी का समान बेचने के लिए इस्तेमाल करता था । यह इतना शातिर था कि किसी भी लड़की को अपने ओर अपने चोरी के धंधे के बारे सुराग भी नही लगने देता था ।

23 जुलाई को मंडावली थाना इलाके के एक फ्लैट से इसने 4 मोबाइल चुराए और वहां खड़ी बाइक भी चुरा लाया । इस की वारदात के बाद थाना इंचार्ज प्रशांत कुमार नेमा ने सब इंस्पेक्टर राहुल मोंगा, सब इंस्पेक्टर संतोष, हवलदार ओम सिंह, हवलदार योगेश, हवलदार प्रेमपाल और सिपाही दीपक को इस चोरी की तफ्तीश के लिए लगा दिया ।

कल गुरुवार की रात के सब इंस्पेक्टर राहुल ने एक युवक को बाइक पर देखा जिसका नंबर चोरी हुई बाइक से मेल खा रहा था । सब इंस्पेक्टर ने उस युवक को रुकवाकर देखा तो यह फ्लेट से चोरी की गई बाइक थी ।
पुलिस को सफलता मिल चुकी थी यह वही चोर था जिसने फ्लेट से 4 मोबाइल चोरी किए थे ।

इस चोर आयुष कुमार गोयल ने बताया कि वो अपनी गर्ल फ्रेंड के पास रहता है । इसकी गर्लफ्रेंड से पूछताछ करने पर बताया कि वो सारा सामान उसको देता है और वो बेच देती थी । पुलिस ने रोमियों चोर की गर्ल फ्रेंड के घर से 27 मोबाइल,कम्प्यूटर हार्ड डिस्क, लेपटॉप और चोरी का दूसरा सामान बरामद हुआ है ।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

कारगिल विजय दिवस : 32,000 फीट की ऊंचाई पर भारतीय सेना ने पाकिस्तानी शत्रुओं का संहार किया था

जिम मालिक को गोली मारने वाले की 12 घण्टे में गिरफ्तारी