in

जिम मालिक को गोली मारने वाले की 12 घण्टे में गिरफ्तारी

SHARE With Your Friends

पुलिस की गिरफ्त में गोली मारने वाला आरोपी अमित 

नई दिल्ली : 25 जुलाई दिल्ली के VVIP इलाके सिविल लाइन जहाँ एल जी हाउस ,सीएम हाउस, दिल्ली विधान सभा और सिविल लाइन थाने के साथ साथ डीसीपी ऑफिस भी है । गोली ओलिव फिटनेस जिम के मालिक को लगी जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है । स्कूटी से आये अज्ञात बदमाश गोली । इस वारदात की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी गई। घायल जिम मालिक राहुल गुप्ता है जिसका परमानंद अस्पताल के आइसीयू में इलाज चल रहा है ।

 

राहुल गुप्ता को गोली लगने की सीसीटीवी वीडियो

राहुल गुप्ता को गोली मारने वाले नकाबपोश बदमाश की तस्वीरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी । इस केस का पुलिस को यही सुराग मिला । हाल ही में सिविल लाइन थाने में थाना इंचार्ज का कार्यभार संभालने वाले इंस्पेक्टर जरनैल सिंह पुलिस विभाग के तेजतर्रार अधिकारियों में गिने जाते हैं । जो गम्भीर अपराधों की गुत्थी सुलझाने में माहिर माने जाते हैं । एसीपी अशोक त्यागी, जरनैल सिंह इस गोली कांड के आरोपी की तलाश में जुट गए, सब इंपेक्टर रॉबिन सब इंस्पेक्टर मनीष, एएसआई सुरेश को घटना स्थल पर रवाना किया गया । पुलिस ने पहले जिम से पूछताछ की शुरुआत की, पूछताछ के दौरान पता चला कि कुछ दिन पहले अमित नाम के जिम में ट्रेनिंग देने वाले ट्रेनर का जिम के मालिक राहुल गुप्तासे विवाद हुआ था । जिम में काम करने वाली महिला जिम ट्रेनर से अमित के सम्बंध इस विवाद की वजह बने दरअसल राहुल गुप्ता को दोनों के सम्बन्धों का पता चल गया था क्योंकि इनके सम्बन्धों खेल जिम में चल रहा था । जिम में महिला और नाबालिग बच्चे भी आते थे, इनकी प्रेम कहानी का असर जिम पर भी पड़ता ।  राहुल गुप्ता ने इसी आपत्तिजनक कारणों के चलते अमित को जिम से निकाल दिया था ।अमित ने इसी बात पर राहुल गुप्ता से बदला लेने की योजना बना ली । 25 तारीख को अमित एक नाबालिग लड़के के साथ स्कूटी पर आया, स्कूटी चला रहे नाबालिग लड़के को परमानंद हॉस्पिटल खड़ा कर अकेला जिम पहुँचा । राहुल गुप्ता उस वक्त जिम में था अमित ने गोली चला दी जो राहुल गुप्ता की कमर में लगी । गनीमत यह रही कि जिस जगह गोली की वारदात हुई वहीं चंद क़दमों की दूरी पर अस्पताल था । घायल राहुल को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, राहुल की हालत स्थिर बताई जा रही है ।

सिविल लाइन पुलिस ने अमित पर निशाना साधा और उसे सदर बाजार के पहाड़ी धीरज से हिरासत में ले लिया । CCTV कैमरे की तस्वीरों में गोली मारने वाले की शारीरिक बनावट अमित से मेल खा रहा थी । पुलिस ने जब सख्त लहजे में पूछना शुरू किया तो बाद में अमित ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने अमित को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर नाबालिग को भी पकड़ लिया । इस तरह पुलिस ने 12 घण्टे में केस के आरोपी को गिरफ्तार कर गोली कांड का राज खोल दिया ।

सनसनीखेज गोली कांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को बधाई देते  (प्रथम पंक्ति) स्पेशल पुलिस कमिश्नर संजय सिंह (लॉ एंड आर्डर नार्थ रेंज), डीसीपी नार्थ नूपुर प्रशाद, एसीपी अशोक त्यागी, (पिछली पंक्ति) एस एच ओ जरनैल सिंह 

पुलिस ने अमित को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर नाबालिग को भी पकड़ लिया । इस तरह पुलिस ने 12 घण्टे में केस के आरोपी को गिरफ्तार कर गोली कांड का राज खोल दिया ।

 

 

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

दिल्ली पुलिस ने कर लिया रोमियों चोर गिरफ्तार

29 जुलाई : दक्षिण भारत के लुटेरे अब दिल्ली में, तीन गिरफ्तार