
नई दिल्ली : देशभर में लॉकडाउन है, दिल्ली शहर की दिलदार पुलिस कोरोना की जंग से लडऩे की रोजाना मिसाल कायम कर रही है। बता दें कि दिल्ली में ताला बन्दी के बाद दिहाड़ी मजदूरी करने वाले इन दिनों भोजन के लिए परेशान हो रहे हैं लेकिन इनका पेट भरने की जिम्मेदारी संभाली है दिल की पुलिस यानी दिल्ली पुलिस ने । आजकल थाना नजफगढ़ में विश्वस्तरीय खेल जगत की हस्तियों को आप पुलिस के सेवा में हाँथ बंटाते हुए देख सकते हैं I कुछ दिन पहले कॉमनवेल्थ पदक विजेता भारत की महिला पहलवान बबीता फोगाट ने पुलिस की रसोईं में जरूरतमन्द लोगों के लिए रोटियां बनाई थी I
दिल्ली पुलिस की समाज सेवा की भावना को देखकर पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त तथा विश्व ख्याति प्राप्त पहलवान सुशील कुमार नजफगढ़ थाने जा पहुंचे I पहलवान सुशील कुमार ने सेवा भावना से प्रेरित होकर जरूरतमंदों को अपने हांथो से खाना बांटा I ज्ञात हो थाना नजफगढ़ लॉक डाउन की घोषणा के बाद से लोगों को लगातार अन्न वितरण के साथ साथ मास्क और दूध, दवाइयों को लोगों तक पहुंचा रहा है I विशेष बात यह है कि थाने महिला स्टाफ जो अपनी ड्यूटी से फ्री हो जाता है, ड्यूटी करने के बाद जरूरतमन्दों के लिए खाना बनाने में श्रमदान करता है I सुशील पहलवान ने भी महिला पुलिस के इस योगदान से अत्यंत प्रभावित होकर, दिल्ली पुलिस को हर सम्भव सहयोग देने की बात कही I

New Delhi : Padamshri Sushil kumar, Arjun Awardee and Internationally acclaimed wrestler and also Olympian medalist with many national and international medals under his belt walked in PS Najafgarh, Dwarka, New Delhi today.
Sh. Sushil kumar who is motivation , inspiration and ideal to upcoming sportsman in the country was highly impressed with the way the duty free female staff of PS Najafgarh continuously engaged in *preparing food, masks, and distribution of the same along with milk and medicine to the ladies and other needy* social distancing made by guiding and educating the residents to curb this epidemic disease Corona


