in ,

पुलिस के जवानों की जिंदगी बचाने के लिए दी जा रही हैं विटामिन-C

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : कोविड़-19, नोवल कोरोना के सितम से दिल्ली पुलिस के अभी तक 18 लोग शिकार हो चुके हैं I अभी तक दिल्ली पुलिस विभाग में कोरोना पॉजिटव की सूची इस प्रकार है :- जिसमें 8 केस चाँदनी महल थाने के हैं, तीन नबी करीम थाने तथा बाड़ा हिंदूराव, सफदरजंग एन्क्लेव, तिलक नगर, मॉडल टाउन हौज खास ट्रैफिक सर्कल, स्पेशल सेल, क्षेत्रीय विदेशी रजिस्ट्रेशन (FRRO) से एक एक पुलिस कर्मी संक्रिमत हुए हैं Iदिल्ली के द्वारका जिले के डीसीपी अन्टो अल्फोंस ने पहल करते हुए अपने पुलिस स्टाफ को विटामिन C की गोलियों बंटवाना शरू किया है I यह विटामिन सी की गोलियाँ शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस स्टाफ में बांटी जा रही है I जिले में सभी थानों के स्टाफ को यह गोली दी जा रही है I इसके अतिरिक्त डिस्ट्रिक्ट के द्वारका सेक्टर-16-B, सेक्टर -9 PTC में बने कोरोटाइन सेंटर में कॉर्नटाइन के लिए लाये लोगों को भी विटामिन C की यह गोलियाँ बांटी जा रही है I

द्वारका जिले में जितने भी हॉटस्पॉट पर पुलिस कर्मी तैनात हैं उनको विटामिन C की गोलियाँ दी जा रही है I इसके अतिरक्त जिले के उपायुक्त द्वारा चिकित्सक के परामर्श से समय पर पुलिस स्टाफ को सूचना प्रसारित की जा रही है कि स्टाफ के पुलिसकर्मी विटामिन C पाए जाने वाले फल, जूस, नीबू आदि का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें I जिले के उपायुक्त का यह कदम निश्चित तौर से प्रदर्शित करता है वो अपने स्टाफ की कितने ज़िम्मेदाराना तरीके नुमाइंदगी कर रहे हैं

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

DELHI POLICE IMPORTENT TWEET ON JAMIA AND NORTH EAST DELHI ROIT

अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान बबीता फोगाट ने बनाई नजफगढ़ थाने में रोटियां