in

बाहर वाली की चाहत में घरवाली का गला घोटा

SHARE With Your Friends
सन्नी अपनी पत्नी के साथ जिसकी उसने गला घोट कर हत्या कर दी

नई दिल्ली : सेंट्रल दिल्लीे पहाड़ गंज के रिहायशी इलाके मुल्तानी ढांडे में एक सनसनी खेज हत्याकांड की घटना घटित हुई । 24 सितम्बर की रात सन्नी (31) नाम के शख्स ने अपनी पत्नी (29) का गला घोंट कर हत्या कर डाली ।

सुबह जब हत्या कांड की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहाड़ गंज ACP ओम प्रकाश लेखवाल, थाना इंचार्ज सुनील चौहान मौके पर पहुंचे इसके बाद क्राइम टीम को तलब किया गया । मौके पर देखा फर्श पर एक महिला पड़ी जिसके गले पर निशान थे । पुलिस ने एम्बुलेंस से लेडी हॉर्डिंग अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया । इस 29 वर्षीय महिला की गला घोट कर हत्या की गई थी । हत्या के बाद आधी रात से महिला का पति सन्नी फरार था । पुलिस को पूछताछ से मालूम हुआ कि सन्नी ई रिक्शा चलाता था । सन्नी ने प्रेम विवाह किया था इसके एक बेटा और बेटी हैं ।

अपनी पत्नी का हत्यारा सन्नी

सन्नी पर हत्या का संदेह करते हुए उसे खोजने के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई जिसमें जांच की जिम्मेदारी संगतराशन चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर गोपाल को सौंपी गई । सब इंस्पेक्टर हरपाल, एएसआई देवेंद्र, सिपाही मुकुल और सिपाही मनीष भी इस हत्या के आरोपी की तलाश में जुट गए ।

सब इंस्पेक्टर गोपाल (चौकी इंचार्ज संगतराशन)

पुलिस ने सन्नी को पकड़ने के लिए उसकी फ़ोटो को पुलिस स्टाफ में वायरल कर दिया जिससे आसपास इलाके में या बाहर इसको पहचान कर पकड़ा जा सके ।
इलाके में तमाम ई रिक्शा वालों को रोक कर उनकी जांच की जाने लगी ।
सब इंस्पेक्टर गोपाल ने देखा पुलिस को जांच करता देख एक ई रिक्शा चालक यू टर्न कर रहा है । उस ई रिक्शा चालक को रोककर उसका मास्क हटाया गया तो उसकी पहचान सन्नी के रूप में हुई ।
पुलिस की पूछताछ में सन्नी ने अपनी पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली । उसने बताया कि उसका अपनो पत्नी के बीच किसी महिला से अवैध सम्बन्ध को लेकर लड़ाई झगड़े होते रहते थे । 24 सितम्बर की रात भी उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था । झगडे के दौरान उसने चुन्नी से अपनी पत्नी का गला घोट कर मार डाला । इसके बाद उसने रात भर शराब पी और सुबह  मास्क की आड़ में पुलिस को चकमा देकर भागना चाहता था ।
पुलिस ने सन्नी के बयान दर्ज कर अपनी पत्नी की हत्या करने के जुर्म में गिरतार कर अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया ।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

आधी रात बच्चे को पुलिस ने 50 किलोमीटर उसके घर जाकर छोड़ा 

VIRAL VIDEO : दो दिल्ली पुलिस के पुलिसकर्मियों का दम, छः पर पड़े भारी