
Dedicated Duty नई दिल्ली : पुलिस पर अक्सर लापरवाही के आरोप लगते रहते हैं। मगर पुलिस की सतर्कता की मिसालें भी कम नहीं है। दिल्ली पुलिस कितनी सजग रहती है इसका एक उदाहरण सेन्ट्रल दिल्ली के दरियागंज थाने का सामने आया है।
पुलिस की सजगता से आधी रात को एक भटके हुए बच्चे को 50 किलोमीटर का सफर तय करके उसके परिवार तक पहुँचाया गया।

23 सितंबर, बुधवार रात आधी रात को दरियागंज थाने के एक सब इंस्पेक्टर रविंदर ने दिल्ली गेट पर गश्त के दौरान सड़क पर एक लड़के को रोते हुए देखा। रविन्दर ने उससे पूछा उसने अपना नाम विशाल बताया, वो किसी ट्रक में चुपचाप बैठ कर दिल्ली आ गया था। उससे घर का पता पूछा तो उसको घर का पता याद नहीं था मगर उसने केवल सोनीपत याद था।
दरियागंज थाना इंचार्च राकेश शर्मा ने पता किया सोनीपत में विशाल नाम के लड़के की कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं थी। थाना इंचार्ज ने ततपरता दिखाते हुए सब इंस्पेक्टर रविंदर को रात को ही बच्चे के साथ सोनीपत रवाना कर दिया गया ।
सब इंस्पेक्टर रविंदर को सोनीपत में रात के वक्त जो एक्का दुक्का लोग मिले उससे जानकारी ली। इस लड़के को कुछ रास्ते का अंदाजा था उसी के अंदाजे से पुलिस चलती रही। तक़रीबन सुबह 4 बजे इस लड़के का घर ढूंढने में सफल हो गए । पुलिस ने विशाल को उसके परिवार को सही सलामत सौंप दिया गया। इस सारे मामले में पुलिस ने अपनी सतर्कता और कर्तव्यप्रयाणता का बेहतरीन परिचय दिया



Comments