in ,

5 MAY : पहलवान धरना प्रक्रण पर पुलिस कमिश्नर ने बुलाई महत्वपूर्ण मीटिंग

SHARE With Your Friends

(File Photo) जंतर मंतर पर पुलिस एक्शन प्लान बनाते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा

जंतर मंतर पर पहलवानों के धरने के समर्थन में जुटने वाले संगठनों के बारे में पुलिस को इनपुट मिले हैं. कल शनिवार और रविवार को भारी भीड़ जुटने की संभावना है. इस भीड़ से निपटने के लिए पुलिस का एक्शन प्लान तैयार है

नई दिल्ली : जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना अब हर दिन दिल्ली पुलिस के लिए सिरदर्दी का सबब बनता जा रहा है.

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के जंतर मंतर पर कानून और व्यवस्था के मद्दे नजर दिल्ली पुलिस स्पेशल सीपी संजय अरोड़ा ने जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरने को लेकर अधिकारियों के साथ मीटिंग की. मीटिंग में लॉ एंड ऑर्डर, इंटेलिजेंस और ट्रैफिक के स्पेशल सीपी शामिल रहे. यह मीटिंग करीब 2 घण्टे तक चली. जिस तरह से वामपंथी दल और राजनैतिक दलों के साथ भारत विरोधी अराजक तत्व इस धरने में घुस कर भड़काऊ ब्यान जारी कर चुके हैं, इस आने वाले दिनों में लॉ एंड ऑर्डर को कैसे मैनेज करना है इस बात पर गंभीर चर्चा हुई.

इस मीटिंग का खास विषय कल शनिवार और रविवार को भारी भीड़ जंतर-मंतर पर जुटने की कोशिश करेगी. इस भीड़ को कैसे काबू करने के लिए रणनीति बनाई गई है.

गौरतलब बात यह है की कुछ दिन पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मीडिया के माध्यम से सरकारी विभाग के कर्मचारियों और आम लोगों से इस धरने प्रदर्शन से जुड़ने की अपील की थी.

वहीं जिस तरह से कई संगठनों के उग्र ब्यान वायरल हो रहे हैं इसको लेकर भी पुलिस गंभीर है और जंतर-मंतर पर असामाजिक तत्व भी इस प्रोटेस्ट की आड़ में कोई अनहोनी न कर दें…इस बात पर गहन चर्चा हुई.

SHARE With Your Friends

1 MAY : दिल्ली पुलिस की PCR ने बचाया कार के बोनट पर लटके शख्स को

5 MAY : दिल्ली पुलिस की पीसीआर ने घर में कैद बुजुर्ग महिला को सुरक्षित निकाला