in ,

एक साल बाद गिरफ्तार हुए सेना के जवान को जहर देने वाले

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : जहर खुरानी गंभीर अपराधों की श्रेणी में गिना जाता है। इस अपराध को करने वाले कई भोले भाले लोगों की जान ले चुके है। सेन्ट्रल दिल्ली के कमला मार्किट थाने ने एक जहर खुरानी करने वाले कुख्यात गैंग के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।  यह गैंग स्टेशनों, बस अड्डो पर यात्रियों को जहर खुरानी का शिकार बनाकर लूट कर रफूचक्कर हो जाता था ।

पिछले साल 13 अक्टूबर को एक भारतीय सेना के सिपाही को इस गैंग ने जहर खुरानी का निशाना बनाया था। सेना के सिपाही जय प्रकाश पांडेय बिहार से आये और नई दिल्ली स्टेशन से ऑटो पकड़ कर पुरानी दिल्ली स्टेशन के रवाना हुए। इसी दौरान आगे जाकर ऑटो चालक ने शेयरिंग में कुछ और लोगों को बैठा लिया। रास्ते में  इन लोगों ने इस सेना के जवान से अपनापन दिखाकर उसको गोल्ड ड्रिंग पिला दी। कोल्ड ड्रिंग पीते ही यह थोड़ी देर में जवान बेहोश हो गया। इसके बाद यह उसे बीच रास्ते उतार कर उसका सारा समान लेकर फरार हो गए जिसमें बैंक के एटीएम कार्ड भी थे।

जब इस सेना के जवान को होश आया तो उसने इसकी शिकायत कमला मार्किट थाने में दर्ज करवाई। इसके बाद इस जवान के एटीएम से 5 लाख से ज्यादा की रकम निकाल ली गई।

सेना के जवान के साथ जहर खुरानी के बाद लूट की वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस इसकी जांच में जुट गई। कमला मार्किट एसीपी अनिल कुमार, थाना इंचार्ज लेखराज ने इस केस की जांच नए तरीके से  सब इंस्पेक्टर महेश कुमार, हवलदार संदीप चावला को सौंपी। सब इंस्पेक्टर महेश कुमार और हवलदार संदीप चावला ने कई महीनों की मेहनत करके सबूत जुटाए और 11 महीने 9 दिन के बाद पुलिस ने इन अपराधियों को ढूंढ निकाला।

इन आरोपियों ने नोएडा के एटीएम से पहली रकम निकाली थी वहां की CCTV से पुलिस ने तस्वीरें निकाल कर इनकी तलाश जारी रखी थी उसी के आधार पर इस गैंग का पर्दाफाश करने में कामयाबी हासिल हुई।

इस जहर खुराने गैंग का सरगना अशफाक, कपिल, संतोष, तथा ऑटो चालक राजेश जो इस गैंग के लिए काम करता था, गिरफ्तार कर लिया गया ।  इनसे पूछताछ से पता चला की इस गैंग में कई लोग शामिल हैं।  13 अक्टूबर को इन आरोपियों ने सेना के सिपाही जय पांडे को नशे की गोली डाल कर कोल्ड ड्रिंक पिला दी थी इसके बाद उसके बैंक एटीएम कार्ड के पीछे पासवर्ड लिखा हुआ था जिससे इन्होने कुछ रकम खुद निकाली । बाकी रकम मनीट्रांसफर एप्लिकेशन, UPI के जरिए बाकी अपने साथियों के खातों में ट्रांसफर कर दी।  इस तरह इस जहर खुरानी गैंग ने पांच लाख से ज्यादा की रकम एटीएम से निकाल ली थी।

पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया, अदालत ने कपिल और राजेश को हवालात भेज दिया है और अशफाक और संतोष को पुलिस रिमांड पर भेज दिया ।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

दिल्ली विश्वविद्यालय में अब दाखिला व फीस ऑनलाइन होगा

सेन्ट्रल दिल्ली स्पेशल स्टाफ ने पकड़ी तस्करी की अवैध शराब