in ,

ब्रिटेन को भारत मे बैठकर कर ठगने वाले गिरफ्तार

SHARE With Your Friends
पुलिस द्वारा पकड़ा गया फ़र्ज़ी कॉल सेंटर
ठगी का सरदार आरोपी परविन्दर सिंह

नई दिल्ली : सेंट्रल दिल्ली पुलिस ने प्रशाद नगर थाने के इलाके में ठगी करने वाले फ़र्ज़ी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है । इसमें पुलिस ने परविंदर सिंह व पंकज कपूर नाम के इस फर्जी काल सेंटर के मालिकों को गिरफ्तार किया है । पुलिस को एक सप्ताह पहले PCR कॉल से सूचना मिली कि राजिंदरा पैलेस गगनदीप बिल्डिंग में एक कॉल सेंटर चलाया जा रहा है जिसमें UK (इंग्लैंड)  के नागरिकों को ठगा जाता है ।

कॉल सेंटर का दूसरा आरोपी पंकज कपूर

पुलिस ने काल पर कार्यवाही करते हुए गगनदीप बिल्डिंग के 6 वीं मंजिल पर छापा मारा । वहां एक कॉल सेंटर ऑफिस मे 19 कर्मचारी थे जिसमें 6 महिला कर्मचारी भी थी ।
पुलिस को पूछताछ के बाद इस कॉल सेंटर के फर्जीवाड़े का पता चला । कपूर टूर एंड ट्रेवल्स की आड़ में यह कॉल सेंटर चलाया जा रहा था । आरोपी परविन्दर सिंह और पंकज कपूर पार्टनर आपस में इस कंपनी के पाटर्नर हैं । डेढ़ वर्षों से भारत मे बैठकर इंग्लैंड के लोगों को ठग रहे थे । बिना सरकारी लाइसेंस के कॉल सेंटर चलाया जा रहा था ।
इंग्लैंड के नागरीकों के मोबाइल नम्बर BT.COM, CALL CENTER INDIA, FACEBOOK तथा AFFILIATES 4 YOU.COM से लेकर उनको VOIP कॉल किया करते थे जो VICI DIAL SOFTWARE के माध्यम से की जाती थी ।
यह कॉल सेंटर इंग्लैंड की शिफ्ट के समयानुसार 1:30 PM से 9:PM तक चलता था ।
इस कॉल सेंटर से रोजाना इंग्लैंड के 40 से 50 नागरिकों को कॉल करते थे । यह कॉल पर ”HER MAJESTRY’S REVENUE & CUSTOMS TAX AUTHORITIES OF UK कह कर उनसे टैक्स भुगतान करवाया जाता था ।
टैक्स की रकम को मंगाने के लिए PAXFUL.COM पर फ़र्ज़ी अकाउंट बनाया हुआ था । PAXFUL.COM में रकम ट्रांसफर के लिए एक वर्चुअल अकाऊंट नम्बर दिया जाता था । जिस इंग्लैंड के व्यक्ति से सम्पर्क होता था उसे टैक्स न भरने पर जुर्माना या जेल का डर दिखाया जाता था । डर के कारण वह शख्स इनके जाल में फंसकर रकम इनके द्वारा बनाये PAXFUL .COM के अकाउंट में जमा करवा देता था । बाद यह लोग उस अकाउंट में आई पाउंड की शक्ल में रकम को ‘MONESE’ एक डिजिटल बैंक खाते में जमा करवाने के बाद बिटकॉइन के माध्यम से कमीशन देकर भारतीय मुद्रा में बदल कर कैश करवा लेते थे । यह हवाला के जरिये पैसा भारत में मंगवा लेते थे ।
हवाला और अन्य अवैध तरीकों से ठगी की रकम भारत में लाने वाले सौरभ की भी पुलिस को तलाश है । कॉल सेंटर में काम कर रहे 13 लड़के और 6 लड़कियों को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । मुख्य आरोपियों परविन्दर सिंह व पंकज कपूर को जेल भेज दिया गया है । पुलिस को कॉल सेंटर से 19 लाख रुपया, 32 लेपटॉप, 24 इंटरनेट राउटर मॉडेम के साथ बहुत सा सामान बरामद हुआ है ।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

विहिप कार्याध्यक्ष आलोक कुमार निकिता के परिजनों से मिलने पहुंचे बल्लभगढ़

76 गुमशुदा बच्चों को एक महिला हवलदार ने ढूंढ निकाला