in ,

राजधानी दिल्ली में हर घंटे औसतन छह वाहन चोरी हो जाते हैं। 

पुलिस का कामयाब हो रहा है `रोक टोक’ का फार्मूला, पहाड़ गंज पुलिस ने बरामद किये 6 चोरी के वाहन  

SHARE With Your Friends
  • दिल्ली पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि एक जनवरी 2020 से 31 अगस्त के बीच 16,968 वाहन चोरी हुए। 2019 में एक जनवरी से 31 अक्तूबर के बीच अब तक 39065 वाहन चोरी हो चुके हैं।   वर्ष 2018 में औसतन 38694 वाहन चोरी हुए थे। 2017 के आंकड़ो की बात करे तो पूरे साल में एक जनवरी से 31 दिसंबर के बीच कुल 40972 वाहन चोरी हुए थे। इन सभी वर्षों के हिसाब से रोजाना वाहन चोरी का औसत 100 से अधिक बैठेगा। 
दिल्ली पुलिस के `रोको टोको’ अभियान के सार्थक परिणाम सामने आने लगे हैं। पहाड़ गंज इलाके में रात के वक्त गश्त कर रहे हवलदार कृष्णपाल और सिपाही कर्मपाल ने बाइक सवार युवकों को रोका।सेन्ट्रल दिल्ली : पहाड़ गंज थाना पुलिस ने 6 चोरी के वाहनों के साथ वाहन चोरी और स्नैचिंग करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विहीकल स्कैनिंग ऐप्लिकेशन पर जब उस बाइक के नंबर की जांच की तो मालूम पड़ा इस मोटर साईकिल चोरी की FIR पहाड़ गंज थाने में दर्ज हैं। इनमें एक का नाम राहुल तोमर (22) ओर दूसरे का नाम साहिल (18) है।
दोनों को पकड़ कर पहाड़ गंज एसीपी ओमप्रकाश लेखवाल व थाना इंचार्ज विशुद्धानन्द झा इंस्पेक्टर निकेश कुमार (ATO) के सामने पेश किया गया। अधिकारियों की लम्बी पूछताछ के बाद इन दोनों ने खुलासा करते हुए बताया की यह दोनों पहाड़ गंज और कनॉट प्लेस और मंदिर मार्ग इलाके वाहन चोरी कर उसपर स्नैचिंग की वारदात किया करते थे।यह दोनों पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं। दोनों पहाड़ गंज के रहने  वाले हैं। 
पुलिस ने इनके पास से चार बाइक और दो स्कूटियां बरामद कर ली हैं। इन दोनों की गिरफ्तारी से 6 केसों का खुलासा हुआ हैं।  इनके पास से एक लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद हुआ है। 
पुलिस ने इनके खुलासे के बाद पहाड़ गंज इलाके से स्नैचरों से लूटे हुए मोबाइल खरीदने वाले शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया हैं। इसका नाम बलविंदर (34) है।
टिप्पणी : रोजाना वाहन चोरी की घटनाओं को लोग मिडिया के माध्यम से सुनते और देखते हैं, वाहन सुरक्षा कैसे की जाए इसके लिए यूट्यूब से लेकर गूगल पर सभी प्रकार के उपाय बताये गए हैं। पुलिस भी लोगों को वाहन सुरक्षा के विषय में जागरूक करती रहती है।  इसके बाद भी पब्लिक स्वयं से लापरवाही बरतती है जिसका फायदा यह वाहन चोर उठाते हैं। कड़ी सख्ती के बाद भी दिल्ली में  वाहन चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।  दिल्ली पुलिस की नाक के नीचे राजधानी में हर घंटे औसतन छह वाहन चोरी हो जाते हैं। 
SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

ठक ठक गैंग के पास मिले 7 लाख के मोबाइल, 5 बदमाश गिरफ्तार

परमबीर सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया