in ,

वाहन चोरों की मुसीबत बनकर आया है विहिकल स्कैनिंग ऐप

सेन्ट्रल डिस्ट्रिक्ट : दिल्ली में लगातार वाहन चोरों की गिरफ्तारी चल रही है। इसमें विहिकल स्कैनिंग ऐप ख़ास मददगार साबित हो रहा है।   कमला मार्किट थाना पुलिस ने कल 4 चोरी के वाहनों सहित दो चोरों को भी  गिरफ्तार किया है। यह उत्तर पूर्वी दिल्ली से सेन्ट्रल दिल्ली में आकर वाहन चुराते थे।

पुलिस ने इनके पास से लॉक खोलने वाली चाबी भी बरामद की है जिससे मिनटों में लॉक खोल कर बाइक या स्कूटी को लेकर रफूचक्कर हो जाते थे। इनके नाम कमल (19) और सुहेब (20) है जो  उत्तरी पूर्वी जिला भजनपुरा के रहने वाले हैं।

कल रात पिकेट पर `रोको टोको’ ख़ास चैकिंग के दौरान जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर कमला मार्किट थाना इंचार्ज लेखराज सिंह और सब-इंस्पेक्टर गिरिराज सिंह, हवलदार देविन्दर ,  सिपाही जयसिंह और स्टाफ के साथ मौजूद थे।

कमला मार्किट SHO लेखराज सिंह

इन दोनों को बिना हेलमेट आते देख पुलिस ने रुकवाया, इनसे जब बाइक के कागजात दिखाने को कहा तो इनके पास कुछ नहीं था। विहिकल स्कैनिंग ऐप से जब इस बाइक का नंबर डाल कर देखा गया तो इस बाइक की चोरी की रिपोर्ट 4 दिन पहले जाफराबाद थाने में दर्ज की गई थी।

 

सब इंस्पेक्टर गिरिराज सिंह

दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद इन दोनों ने अन्य दो चोरी की बाइक जो हौजकाजी से चुराई थी और पहाड़ गंज से चोरी की गई एक स्कूटी पुलिस को बरामद करवा दी। आरोपियों ने बताया की पहचान छुपाने के लिए कोरोना मास्क इनको चोरी में मददगार साबित होता था। यह इलाके से बाइक या स्कूटी चोरी के बाद उसपर छपटमारी करके नार्थ ईस्ट दिल्ली चले जाते थे। चुराई गई बाइक और स्कूटी को उन कबाड़ियों को बेच देते थे जो वाहनों की कटाई करके पुर्जे खोल कर बेचा करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अस्पतालों की एम्बुलेंस में यूपी से दिल्लीहो रही ड्रग्स की स्मगलिंग 

मेरठ गैंगरेप का आरोपी कस्टडी से बंदूक छीनकर भगा, मुठभेड़ में लगी गोली