सेन्ट्रल दिल्ली : 27 जुलाई को पहाड़ गंज की रहने वाली महिला मंजीत कौर के घर चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने की चेन, बैगेल, अंगूठियां, मंगलसूत्र आदि लगभग 36 तोला, 55000 रुपये नकद और संपत्ति के कागजात चुरा लिए थे। थाना पहाड़गंज में मामला दर्ज किया गया था। जिस वक्त चोरी हुई शिकायतकर्ता महिला अपने भाई के घर गई हुई थी।
पुलिस टीम :
इस वारदात को करने वाले सेंधमारों को पकड़ने के लिए एसीपी पहाड़ गंज ओम प्रकाश लेखवाल इंचार्ज विशुद्धानन्द झा ने अपनी निगरानी में एक पुलिस पार्टी तैयार की इसमें एसआई सुशील कुमार, एएसआई चंद्रपाल, एएसआई इफ्तिखार, हवलदार राजवीर, सिपाही, दीपक, राजीव, मुकुल, को शामिल किया गया।
दीपक (सिपाही) साइबर एक्सपर्ट
पुलिस की तफ्तीश :
पुलिस टीम ने इलाके के करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की जांच कर डाली। नबी करीम इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से एक सुराग मिला। फुटेज में दिखा ‘सुनसान जगह पर खड़ी अर्टिगा कार में कुछ लोग तेजी से बैठ रहे हैं । पुलिस ने इस अर्टिगा कार को अपनी जांच के दायरे में ले लिया। चोरी की वारदात का समय और इस कार बैठने वाले लोगों के समय में अधिक अंतराल नहीं था।
कारें जिन्हें सेंधमार वारदात के लिए इस्तेमाल करते थे
इसके बाद पुलिस स्टाफ ने कार का नंबर DL-1ZB-3740 लेकर उसके मालिक का विवरण निकलवाया तो यह कार साइमा कामील नाम की महिला के नाम पर थी जो दिल्ली के इंद्रलोक के पत्ते पर रहती थी। इसके बाद पुलिस को पता लगा यह कार SBI बैंक से इंश्योरेंस की गई थी। पुलिस को वहाँ से एक फ़ोन नंबर व पता मिला जो कार की मालकिन साइमा कामील का था। पुलिस ने साइमा कामील तक पहुँच कर पूछताछ की तो उस महिला ने बताया वह पेशे से फार्मासिस्ट है और उसने अपनी अर्टिगा कार को सफीक नाम के व्यक्ति को मासिक किराए पर दे रखा है।
इसके बाद पुलिस की जाँच के दायरे में सफीक आ चुका था । पुलिस को साइमा से सफीक का मोबाइल नंबर मिल गया था। थाने के साइबर एक्सपर्ट सिपाही दीपक ने बिना वक्त गवाएं सफीक के नंबर की लोकेशन तलाश ली। सफीक की लोकेशन एम्स अस्पताल के आस पास आ रही थी। पुलिस टीम लोकेशन के आधार पर पीछा करते करते तक औखला पहुँच गई और उसे रस्ते से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी मनीष राठौर
पूछताछ के बाद आरोपी सफीक ने चोरी का गुनाह कबूल करते हुए अपने साथी मनीष राठौर के बारे में बता दिया। मनीष (28) को आनंद पर्वत की कटपुतली कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया गया। मनीष के पास से एक कार जेन एस्टिलो नंबर – डीएल -5 सीबी- 9533 जिसे चोरी में इस्तेमाल किया करता था। इनके पास से 2 कारें संपत्ति के कागजात चोरी किया हुआ माल बरामद कर लिया गया किन्तु इनका एक साथी अभी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
आरोपी शफीक
गिरफ्तार आरोपी मनीष राठौर मुख्य सेंधमारी का सरगना है जो एक पेशेवर अपराधी हैं । यह रंजीत नगर में कबाड़ी की दुकान चलाता है। मनीष के साथी कबाड़ी बनकर इलाकों में घरों की रैकी किया करते थे। कई लोग इन कबाड़ियों को पुराना सामान दिखाने के लिए घर के अंदर बुला लेते थे। उस घर की रैकी करके रात को कार लेकर निकलते थे सफीक कार चलाता था वारदात करने की जगह से कुछ दूरी पर सुनसान में कार खड़ी कर देते थे। इसके सेंधमारी करने के बाद कार में बैठ कर फरार हो जाते थे।
मनीष राठोर पर क्रमशः पहले भी आपराधिक मामले दर्ज है :-
1. FIR NO – 138/13 u/s 380/457 IPC PS Patel Nager
2. FIR NO -154/20 u/s 380/457/411/34 IPC PS Prasad Nagar
3. FIR NO -340/12 u/s 380/457/411/34 IPC PS Sarai Rohilla