सेंट्रल दिल्ली :कमला मार्किट थाना पुलिस स्टाफ की मुस्तैदी से 2 नाबालिग लड़कियों की जिंदगी तबाह होने बच गई । कल रात गश्त के वक्त थाने के एस आई गिरिराज सिंह, एएसआई गणेश और होमगार्ड रुपेश गुप्ता को दो लड़कियां अजमेरी गेट के पास उत्तर प्रदेश बस डिपो के बाहर बदहवास हालात में दिखी । एस आई गिरिराज सिंहने थाने में इन लड़कियों के बारे में इत्तला दी । इत्तला के बाद थाने से महिला स्टाफ को मौके पर भेजा गया ।
सब इंस्पेक्टर गिरिराज सिंह
दोनों लड़कियों से पूछताछ के बाद जानकारी मिली यह दोनों लड़कियां नाबालिग है एक की उम्र 13 वर्ष और 17 वर्ष है तथा फरीदाबाद हरियाणा से आई हैं । पुलिस को पूछताछ के बाद जो जानकारी मिली उसमें इन दोनों ने बताया कि कनॉट प्लेस घूमने आई थी । वापिस घर जाने के लिए किसी ने बताया कि पास में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन है वहीं से फरीदाबाद की ट्रेन मिलेगी । इन दोनों को जब स्टेशन पहुँचने पर कोई ट्रैन नही मिली तो यह बस के लिए अजमेरी गेट पहुँच गई ।
गनीमत यह रही कि वक्त रहते पुलिस के गश्ती दल की नज़र इन दोनों लड़कियों पर पड़ गई वरना।चंद कदमों की दूरी पर दिल्ली का रेड लाइट इलाका जीबी रोड़ है । यदि जरा भी इनके क़दम इस और चले जाते या किसी महिला तस्कर के हत्थे लग जाती तो इन दोनों की जिंदगी नरक हो सकती थी । पुलिस इन नाबालिग लड़कियों के अविभावकों को बुलाकर उनको सुरक्षित सुपुर्द कर दिया है।
This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!