दिल्ली में बाइकर्स द्वारा स्टंटबाजी के चालान तो होते रहते हैं । पहली बार घोड़ा तांगा स्टंटबाजी करने वालों की गिरफ्तारी और पकड़ा धकड़ी दिल्ली में हुई है.
नई दिल्ली : आपने बाइकर्स को स्टंट्स करते हुए अक्सर देखा होगा किंतु घोड़े तांगे को स्टंट करते कभी नही देखा होगा. दिल्ली के मध्य जिला में पुलिस ने 10 लोगों को पकड़ा है जो दिल्ली के सड़कों पर बेलगाम तरीके से तांगे इक्के दौड़ प्रतियोगिता बिना प्रशासनिक इजाजत के की जा रही थी.
पुरानी दिल्ली के राजघाट से दिल्ली गेट, रामलीला मैदान की तरफ आने वाले नेहरू मार्ग पर यह घोड़े इक्के को तूफानी रफ्तार से दौड़ा रहे थे । तांगों में जुते हुए घोड़े को लगातार बेरहमी से चाबुक के वार किए जा रहे जिससे घोड़ा तेज रफ्तार से दौड़ लगाए.
इनके साथ बढ़ी तायदाद में ट्रैफिक के नियमों की धज्जियां उड़ाते बाइकर्स और स्कूटी सवार भी चल रहे थे. दुपहिया वाहनों पर तीन तीन की संख्या में बैठे हुए गली ग्लौच और शोर मचाते हुए नजर आए.
कमला मार्किट पुलिस को जब इस बात की सूचना मिली, तो थाने की पुलिस टीम ने सड़क पर बैरिकेटिंग लगा कर इनको घोड़े तांगों के साथ हिरासत में ले लिया. इनके साथ साथ ट्रैफिक के नियमों को तोड़ने वाले बाइकर्स भी पकड़े.
पुलिस ने चार घोड़े और तांगे सहित 10 लोग हिरासत में ले लिए. पुलिस ने सड़क पर उत्पात मचाने, सड़क और जान जोखिम में डालने और पशु क्रूरता तांगों को दौड़ाने वालों के खिलाफ IPC की धारा 289, 268, 188 और Prevention of Cruelty to Animals Act के तहत FIR दर्ज की गई है. पकड़े गए घोड़ों को दिल्ली नगर निगम के पशु विभाग को सौंपा जाएगा.


