in

21 June : दिल्ली में छुपे बांग्लादेशियों को पकड़ने का बीती रात से तेज हुआ अभियान

SHARE With Your Friends
सेंट्रल दिल्ली, पुलिस द्वारा पकड़े गए अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी

नई दिल्ली, 21 जून 2025 : दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की धरपकड़ के लिए दिल्ली पुलिस ने राजधानी भर में व्यापक अभियान को तेज कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस के प्रत्येक जिले के डीसीपी, एसीपी, थाना प्रभारी और संबंधित जांच एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने इलाकों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर तुरंत कार्रवाई करें।

इस सिलसिले में पुलिस ने बीती रात से ही कई संवेदनशील और संदिग्ध इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस को पुलिस रात भर में अलग अलग डिस्ट्रिक्ट और थाना क्षेत्रों से कई बांग्लादेशियों को पकड़ा है । सूत्रों का कहना है कि यह अभियान खुफिया सूचनाओं और लोकल सर्विलांस पर आधारित है।

इस अभियान में पुलिस को स्वतंत्र रूप से दिल्ली के किसी भी इलाके में छापे की छूट दे दी गई है । थाना और डिस्ट्रिक्ट की अब कोई सीमा मान्य नहीं होगी । किसी भी थाना अथवा जिला की पुलिस कहीं भी बांग्लादेशी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर सकती है ।

पुलिस के अनुसार, इन अवैध नागरिकों के खिलाफ न केवल विदेशी नागरिक अधिनियम (Foreigners Act) के तहत कार्रवाई की जाएगी, बल्कि यदि इनके किसी आपराधिक नेटवर्क से संबंध पाए जाते हैं, तो कड़ी कानूनी धाराएं भी लगाई जाएंगी।

खास बातें:

  • हर जिले की पुलिस को अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करने और उन्हें हिरासत में लेने के निर्देश बीती रात से ही शुरू हुआ तलाशी अभियान
  • संभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी और छापेमारी
  • कार्रवाई के लिए स्थानीय खुफिया इनपुट सहायता और स्थानीय मीडिया से भी सहायता ली जा रही है ।

दिल्ली पुलिस का यह अभियान राजधानी की सुरक्षा और जनसंख्या निगरानी के दृष्टिकोण से एक अहम कदम माना जा रहा है। अधिकारी लगातार इस कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं, और आने वाले दिनों में और भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

SHARE With Your Friends

21 June : विशाखापत्तनम से विश्व को ‘योग 2.0’ का संदेश: प्रधानमंत्री मोदी ने किया 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का नेतृत्व

21 June : दिल्ली के होटल में पत्नी की हत्या, पति ने मथुरा में किया सरेंडर