in

ईद मनाने के लिए किया अपहरण तीन गिरफ्तार 

SHARE With Your Friends

सेंट्रल दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके से एक 22 वर्षीय युवक का अपहरण उस वक्त कर लिया गया जब वो रोजा खोलने के लिए मार्किट में सामान लेने गया ।
2 मई 2019 की शाम एक महिला जामा मस्जिद थाना इंचार्ज के पास एक शिकायत दर्ज करवाने आती है । महिला ने पुलिस को बताया।कि उसके बेटे का अपहरण अज्ञात लोगों ने कर लिया है । यह बात  अपहरणकर्ताओं ने उसे फोन करके बताई है । अपहरणकर्ताओं ने उससे।बेटे के छोड़ने की एवज में 75000 रुपये फिरौती भी मांगी है । महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पास फिरौती के लिए 4 बार फोन आ चुके हैं । अपहरणकर्ताओं ने इस महिला से रात को पैसे का इंतजाम करने की बात कही । रकम न देने पर बेटे को जान से मारने।की धमकी भी दी ।
महिला के बेटे के अपहरण की खबर से पुलिस में बैचैनी बढ़ गई । थाना इंचार्ज करण सिंह राणा ने अपने काबिल सब इंस्पेक्टर पवन यादव से मन्त्रणा कर अपहरणकर्ताओं तक पहुंचने की योजना बनाई ।


अगले दिन पुलिस ने युवक की माँ को योजना के अनुसार अपहरणकर्ता की बात पर अमल करने की बात कही । 3 मई को युवक की माँ को पैसा लेकर मुज्जफरनगर बुलाया । जब युवक की माँ मुज्जफरनगर के लिए रवाना हुई तो उसको बीच रास्ते से दिल्ली बुलाया गया । जब युवक की माँ दिल्ली आई तो उसे मयूर विहार आने के लिए कहा गया ।
पुलिस की योजना के अनुसार महिला अपहरणकर्ताओं से मिलकर 75000 की रकम देने में असमर्थता जाहिर करने लगी । महिला ने अगले दिन। यानी 4 मई को 18000 देने की बात कही ।
अपहरणकर्ताओं ने महिला की बात मान ली और उसको 18000 रुपये मयूर विहार लाने को कहा । पुलिस को इतला देने पर युवक को जान से।मार देने की बात कही ।
इसी बीच पुलिस।अपना काम करती रही अपहरणकर्ताओं के मोबाइल की आखिरी लोकेशन LBS पर नजर बनाए हुए थी । पुलिस ने योजनाबद्व तरीके से महिला को 18000 रुपये दिए । महिला मयूर विहार पहुंची जहाँ अहरणकर्ताओ ने बुलाया था ।
पुलिस भी पीछे से घेराबंदी कर रही थी । पुलिस ने दूर अपनी पोजिशन।ले ली । तभी एक अपहरणकर्ता पैसे लेने आया महिला ने रकम दे दी । इसके बाद वो अपने दूसरे साथी के पास पहुंचा तभी पुलिस ने पीछा करते हुए दोनों को पकड़ लिया ।

 

पुलिस की गिरफ्त में अपहरणकर्ता इरशाद और सादिक 

दोनों अपहरणकर्ताओं के चुंगल से युवक को मुक्त करवा लिया गया । युवक के सिर पर चोट लगी थी क्योंकि अगवा करते वक्त युवक को बेहोश करने के लिए सिर पर प्रहार किया गया था ।
पुलिस ने उतर प्रदेश के रहने वाले इरशाद और इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया । इन दोनों ने बताया कि सादिक नाम का शख्स जो युवक का जीजा है वो भी युवक के अपहरण में शामिल है ।

 

पुलिस की गिरफ्त में अपहरण की योजना में शामिल युवक का जीजा सादिक 

 

सादिक ही अपने साले को किसी बहाने से इलाके से दूर ले गया था । इरशाद और इस्लाम उसे मुज्जफरनगर के भुडाना में ले गए थे । भुडाना से यह लोग दिल्ली के मयूर विहार लेकर आये। इन तीनों  को ईद मनाने के लिए पैसों की जरूरत थी उन्होंने रकम उघाई के लिए यह गैरकानूनी कदम उठाया ।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

C.P. DELHI INAUGURATED NEW BUILDING OF POLICE STATION GREATER KAILASH AND RESIDENTIAL COMPLEX

KIRAN BEDI : THE FIRST WOMAN INDIAN POLICE SERVICE IN1972