in

9 अगस्त : आंध्रा प्रदेश से लाई लड़की से जबरन दिल्ली में जिस्मफरोशी और बलात्कार

SHARE With Your Friends

कमला मार्किट पुलिस के साथ आंध्र प्रदेश की पीड़िता युवती 

जबरन देह व्यापार करवाने वालो के चुंगल से भाग निकली आंध्र प्रदेश से लाई गई युवती । साड़ी को रस्सी बनाकर फ्लेट की खिड़की से भाग कर बचाई अपनी जान ।

मोना नाम की लड़की को दो साल पहले एक आशा नाम की महिला दिल्ली में नोकरी के नाम पर उसे दिल्ली ले आई । दिल्ली के बेगमपुर में सरोज नाम की महिला के घर घरेलू काम काज के लिए सौंप दिया । दो साल तक मोना  के सरोज के घर काम किया । मोना को सरोज की हकीकत का पता नही था  दरअसल सरोज जिस्म फरोशी के काले धंधे को करने वाली नायिका है । सरोज ने 6 महीने पहले मोना को दिल्ली के रेड लाइट एरिया जीबी रोड पर राधा नाम की महिला को बेच दिया था । राधा मोना से उसकी इच्छा के खिलाफ इस धंधे में धकेलती थी ।

कमला मार्किट पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सरोज और बलात्कार करने वाला उसका पति हरीश अरोड़ा 

 कुछ दिन पहले सरोज ने मोना को दोबारा बेगमपुर बुलाया और खुद कुछ दिनों के लिए कहीं चली गई । मोना को अकेली पाकर सरोज के पति हरीश अरोड़ा ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया । इसके बाद उसने सरोज को बताया सरोज ने उसकी शिकायत पर कोई गौर नही किया ।  मोना को कहीं आने जाने नही दिया जाता था । मोना एक रात देर रात मौका पाकर साड़ी की रस्सी बनाकर खड़की से निकल भागी । उसको वीरेंद्र नाम के व्यक्ति को अपना सारा हाल बताया ।

मोना की शिकायत पर कमला मार्किट एसीपी अमित कौशिक और थाना प्रभारी सुनील ढाका ने  तुरंत अपनी पुलिस पार्टी आरोपियों रवाना कर दी।  मोना की निशानदेही पर बेगमपुर छापा मार कर वहां से रैप के आरोपी हरीश अरोड़ा और उसकी पत्नी सरोज को भी गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस ने जीबी रोड के 71 नम्बर कोठे पर छापा मारा वहां राधा नाम की महिला पुलिस के हाँथ नही आई । पुलिस को राधा की तलाश है ।

 

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

9 अगस्त : पश्चिमी बंगाल की युवती कोठा नम्बर 68 से मुक्त, आरोपी MOM भी गिरफ़्तार!

11 अगस्त : सेन्ट्रल दिल्ली में पहली तीन तलाक में हुई गिरफ्तारी