in

11 अगस्त : सेन्ट्रल दिल्ली में पहली तीन तलाक में हुई गिरफ्तारी

बीवी के पैसे मांगने पर दे डाला तलाक

SHARE With Your Friends

प्रतितात्मक फ़ोटो

तीन तलाक क़ानून पारित होने के बाद देश में उसके परिणाम सामने आने लगे हैं।  जिस तलाक के डर से मुस्लिम महिलाये शोषण और जुल्म सेहती थी आज वो खुलकर सामने आने लगी  हैं। यह महिलाएं अपने ऊपर अन्याय करने वाले को सबक भी सिखा रही हैं।

दिल्ली में तीन तलाक के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है।  सेन्ट्रल दिल्ली के कमला मार्किट इलाके में एक शख्स तीन तलाक कानून की चपेट में आया है।  सलीम 27 वर्षीय जिसका निकाह सलमा (बदला हुआ नाम) 25 वर्षीया जिसके माता पिता दिल्ली के बाज़ीराबाद में रहते हैं।  सलीम से सात  वर्ष पहले विवाह हुआ था। इनका एक छः साल का बच्चा भी।
सलमा का ससुराल हवेली रजिया बेगम चावड़ी बाजार में है। 9 अगस्त को सलमा अपने अपने बच्चे के लिए कुछ खरीदारी के लिए सलीम के ऑफिस पैसे लेने के लिए गई थी । सलीम ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इसी बात पर दोनों मियां बीवी में बहस हो गई,  सलीम ने गुस्से में आकर तीन बार तलाक कह कर उसे कह दिया ”मुझे पुलिस का कोई खौफ नहीं है जिसे शिकायत करनी है करले”।
 सलमा को यह भी कह दिया की अगर ससुराल वापिस आई तो उसको जान से मार देगा या तेज़ाब से जला देगा।  सलमा डर गई और अपने बच्चे को लेकर अपने पैतृक घर वज़ीरबाद आ गई।
परिवार के लोग इस मामले की शिकायत करने कमला मार्किट थाने पहुंचे। थाना इंचार्ज सुनील कुमार ढाका ने सलमा की सारी आपबीती सुनी। थाना इंचार्ज ने इस संवेदनशील मामले की हिस्ट्री की जानकारी एसपी अमित कौशिक को दी । इसके बाद  जिले के आला अधिकारी भी इस मामले की जांच और पूछताछ में लगे रहे और  आखिर इस मामले की गहन जांच करने के बाद आज तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कर दिया गया और  u/s 4 the muslim women act 2019 के तहत आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया।

This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

9 अगस्त : आंध्रा प्रदेश से लाई लड़की से जबरन दिल्ली में जिस्मफरोशी और बलात्कार

 TIK-TOK VIDEO FIRING