in

9 अगस्त : पश्चिमी बंगाल की युवती कोठा नम्बर 68 से मुक्त, आरोपी MOM भी गिरफ़्तार!

पश्चिमी बंगाल नेटवर्किंग बिजनेस करने वाली युवती को कमला मार्किट पुलिस ने मुक्त करवाया 

नेटवर्किंग बिज़नेस करने वाली युवती बेची गई दिल्ली के GB रोड पर । MNC में नेटवर्किंग बिजनेस करने वाली युवती से करवाया जा रहा था जबरन जिस्मफरोशी का काला कारोबार।

दिल्ली महिला आयोग सारे मामले को  कमला मार्किट एसीपी अमित कौशिक की जानकारी में लाई,   कमला मार्किट पुलिस ने दिल्ली महिला आयोग के साथ मिलकर संयुक्त छापामारी के दौरान इस पश्चिमी बंगाल की रहने वाली युवती को कोठा नम्बर 68 से मुक्त करवाया ।कलकत्ता सियालदाह की रहने वाली अपर्णा घोष (बदला।हुआ नाम)  नेटवर्किंग बिज़नेस करती थी । एक दिन सफर के दौरान उसको ज्योत्स्ना नाम की महिला से मुलाकात हुई । ज्योत्स्ना ने उसे बिजनेस को प्रमोट करने की सलाह दी । अपर्णा उसकी बातों में आ गई । उसने उसको रमजान नाम के व्यक्ति से मिलवाया । रमजान ने दिल्ली को बिजनेस हब बताया और उसे उसके बिजनेस को दिल्ली में प्रमोट करने की सलाह दी । उसने कहा उसकी दिल्ली के बिजनेस करने वाले बड़े लोगों से जान पहचान है ।

अपर्णा रमजान की सलाह मान गई, इसके बाद जून 8 जून को रमजान के साथ दिल्ली आ गई । रमजान ने दिल्ली ले आया और 2 दिन एक रूम में रहने के बाद कोठा नम्बर 68 पर एक महिला को सौंप कर चला गया । अपर्णा को बाद में पता चला की दिल्ली के रेड लाइट एरिया जीबी रोड का कोठा नम्बर 68 है और उसे बेच दिया गया है ।
इसके बाद उसको जबरन सैक्स वर्कर बनने के लिए मजबूर किया गया । अपर्णा को जबरन ग्राहकों के पास भेज दिया जाता था इस तरह अपर्णा का रोजाना शारीरिक शोषण होने लगा ।

कमला मार्किट पुलिस की गिरफ्त में आरोपी कोठा मालकिन माया@मॉम 

एक दिन एक बंगाली भाषा बोलने वाला ग्राहक इसके पास आया । अपर्णा ने उसको अपनी सारी आपबीती सुनाई और उसको अपने भाई का नम्बर दिया । उस बंगाली शख्स ने अपर्णा के भाई को फोन पर सारी बात बताई ।  अपनी बहन के सूचना मिलते ही अपर्णा का भाई दिल्ली आया और उसने दिल्ली महिला आयोग की टीम और कमला मार्किट थाना इंचार्ज सुनील ढाका के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ कोठा नम्बर 68 पर छापा मार कर अपर्णा को मुक्त करवा लिया । छापे के दौरान mom नाम की नायिका कोठे पर मौजूद नही थी जो इस मामले की आरोपी है । कमला मार्किट पुलिस ने माया @ mom को भी गिरफ़्तार कर लिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ONE DRUG PEDDLER ARRESTED

9 अगस्त : आंध्रा प्रदेश से लाई लड़की से जबरन दिल्ली में जिस्मफरोशी और बलात्कार