नई दिल्ली : आधी रात दिल्ली का पुष्प विहार इलाका गोलियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा। दरअसल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की अमीन, मेवाती नाम के कुख्यात डकैत और उसके साथियों के साथ मुठभेड़ चल रही थी। मुठभेड़ के बाद अमीन सहित उसके तीन साथियों को गिफ्तार कर लिया गया। इस मुठभेड़ में अमीन पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया था उसे तुरंत उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।
पिछले कुछ दिनों से स्पेशल स्पेशल सेल को को सूचना मिल रही थी कि मेवात का कुख्यात डकैत अमीन अपने साथियों के साथ दिल्ली एनसीआर में वारदात के करने के लिए हथियारों से लैस होकर आता है। पुलिस को यह भी पता चला यह किसी कंटेनर में आते हैं।
स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाह और इंस्पेक्टर शिवकुमार ने इस सूचना पर कार्यवाही शुरू कर दी। सेल की टीम पिछले 15 दिनों से अमीन की हर गतिविधियों की सुचना एकत्रित कर रही थी।रात सेल की टीम को सेक्टर 7 में एक कंटेनर के बारे में सूचना मिली। सेल की टीम ने कंटेनर का पीछा करना शुरू कर दिया, गाड़ियों को पीछे आते देख कंटेनर के चालक ने कंटेनर को तेज रफ्तार से भगाने लगा। तेज गति के चलते सेक्टर 7, पुष्प विहार आवासीय कालोनी के डेसू ऑफिस के पास कंटेनर दुर्घटनाग्रस्त हो कर रुक गया। तभी कंटेनर में से अमीन और उसके साथी बाहर आए और टीम के सदस्यों पर गोलीबारी शुरू कर दी। टीम के सदस्यों ने आत्मरक्षा में भी गोलीबारी की जिसमें अमीन को गोली लगी। अमीन अमीन को तुरंत सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। उसके साथ के तीन साथियों को पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया।इस मुठभेड़ में दोनों ओर से करीब 14 राउंड फायर किए गए। बदमाशों की ओर से 7 से अधिक राउंड फायर किए गए।सेल की टीम के सदस्यों द्वारा भी 7 राउंड चलाये गए। एसआई पवन और एसआई हरद्वारी लाल के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी। पुलिस की तरफ से कोई हताहत नहीं हुआ।
अमीन एक कुख्यात डकैत है, जो दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, यूपी आदि में डकैतियों के 15 से अधिक आपराधिक मामलों में वांटेड था। वह पुलिस स्टेशन महरौली में वर्ष 2019 के ऑटो चोरी के एक मामले में वांटेड था। माननीय न्यायालय ने उस मामले में उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया था। वह पहले भी डकैती / डकैती, एटीएम लूट, वाहनों की लूट, ऑटो चोरी, हथियार अधिनियम, पुलिस पर हमला आदि के मामलों में शामिल पाया गया है। उसे पीएस महेंद्र पार्क की लूट के एक मामले में भी दोषी ठहराया गया है। इस गिरोह के गिरफ्तार सदस्यों को पहले भी कई मामलों में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और मामले की जांच जारी है।

उनके कब्जे से तीन देसी पिस्तौल और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

Comments
Loading…
Comments