


शनिवार की रात दिल्ली के उत्तरी पूर्वी इलाके में CAA के विरोधियों ने जाफराबाद मेट्रो स्टेशन की सड़क घेर ली ओर प्रदर्शन जारी कर दिया । अगले दिन CAA के समर्थकों ने रैली निकाली । रैली पर CAA विरोधी गुट ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद समर्थकों ने भी पत्थर जवाब से देना शुरू कर दिया ।

दंगाइयों ने आगजनी, पत्थराव और दिल्ली पुलिस पर हमलें शुरू कर दिए । एक साजिश के तहत CAA का विरोध कर रहे लोगों ने दिल्ली पुलिस के तक़रीबन 60 से अधिक जवानों को जख्मी कर डाला। जिसमें एक हवलदार की मौत हो गई। 42 वर्षीय हवलदार रत्न लाल की डंडों से पीट कर CAA के विरोधी दंगाइयों ने जान ले ली ।

वहीं चाँद बाग़ में दुसरी बड़ी घटना में दिल्ली पुलिस गोकुलपुरी एसीपी और शाहदरा जिले के डीसीपी अमित शर्मा को भी घेर लिया तकरीबन 250 दंगाई डीसीपी को घेर कर उनपर डंडों से जानलेवा हमला किया।

पुलिस के जवानों ने डीसीपी और एसीपी को किसी तरह भीड़ से बचाकर निकाला । डीसीपी अमित शर्मा को दंगाइयों ने बुरी तरह घायल कर दिया था, उनके सिर पर गंभीर चोटे आई थी । गंभीर हालत में घायल डीसीपी को तुरंत पूर्वी दिल्ली के पटपड़ गंज मैक्स हॉस्पिटल में लाया गया उनके सिर की सर्जरी की गई । फिलहाल डाक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।


