in ,

सीसीटीवी से बैरिंग चोर गिरफ्तार 

SHARE With Your Friends
चोरी का सामान खरीदने वाला राशिद

नई दिल्ली :  सेन्ट्रल डिस्ट्रिक्ट कमला मार्किट पुलिस ने दो चोरों के साथ चोरी का सामान खरीदने वाले को गिरफ्तार किया है। 3 मार्च को कमला मार्किट के फ़सील रोड पर अरुण गुप्ता नाम के कारोबारी के गोदाम का ताला तोड़ कर चोर बैरिंग के भरे हुए  280 कार्टून चुरा कर ले गए।

चोरी का आरोपी सलीम

थाना इंचार्ज इन्दर कुमार झा ने मौके पर पहुँच क़र वारदात वाली जगह का मुआयना किया। एएसआई सुरेंदर सिंह ने सुराग जुटाने शुरू किये। पुलिस ने आस पास लगे सीसीटी कैमरों की फुटेज लेकर छानबीन की। पुलिस के हाँथ एक ऐसी फुटेज लगी जिससे चोरी की साड़ी गुत्थी सुलझा ली गई ।  फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा और ठेला नजर आया जिसपर सामान ले जाया जा रहा है।

सलीम के लिए मुखबरी करने वाला शम्भू

पुलिस को अपनी जांच के दौरान पता चला इस वारदात का मास्टर माइंड मोहम्मद सलीम है जो हौजकाजी का रहने वाला है। पुलिस ने सलीम पकड़ा, सलीम ने बताया इस चोरी में इलाके के केबल ऑपरेटर के कर्मचारी शम्भू की मदद ली गई। शम्भू ने सलीम को कारोबारी के गोदाम की सारी मुखबरी  दी थी। पुलिस ने शम्भू को गिरफ्तार कर लिया। सलीम के खुलासे के बाद किया कि रशीद को सुईवालान चांदनी महल, से गिरफ्तार कर लिया। रशीद चोरी के सामान को खरीदने का काम करता था। पुलिस ने अभी तक 27 कार्टून बरामद किये हैं।  गौरतलब बात यह है की सलीम शातिर अपराधी है पुलिस को तहकीकात से पता चला है सलीम पर 16 अपराध के केस पहले भी दर्ज हैं।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

TWO DESPERATE AUTO-LIFTERS ARRESTED.BY SPECIAL STAFF OF DWARKA

SYNDICATE OF ILLEGAL ARMS SUPPLIER BUSTED