in ,

३१ मई : कोरोना के प्रकोप से दिल्ली पुलिस का एक और जवान शहीद

SHARE With Your Friends
कोरोना से शहीद दिल्ली पुलिस के ASI शेषमणि पांडे

नई दिल्ली : महामारी के इस दौर में केंद्र से लेकर राज्य सरकारें तक देश की 135 करोड़ से अधिक आबादी को बचाने के लिए अपने तरकश का हर तीर चला रही हैं | विडम्बना है कि जिन सुरक्षा कर्मियों व् स्थानीय पुलिस कर्मियों के बलबूते सरकारें अपने मिशन को कामयाब बनाने की मुहिम में जुटी हैं उनके जीवन की सुरक्षा के प्रति कोई सरकार गम्भीर नजर नही आ रही | यही वजह है देश की राजधानी दिल्ली जैसे शहर में पुलिस के उच्चाधिकारियों से लेकर आम पुलिस कर्मी तक आये दिन कोरोना के शिकार हो रहे हैं ।

कल दिल्ली पुलिस के ASI शेष मणि पांडेय का कोरोना की बीमारी से आर्मी बेसकैम्प अस्पताल में निधन हो गया है । शेषमणि पांडये सेन्ट्रल दिल्ली के तैनात थे तथा क्राइम टीम में फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट थे ।
शेषमणि पण्डे में सेना से अवकाश प्राप्त करने के बाद 2014 में सेना में भर्ती हुए थे । मध्य प्रदेश के रहने वाले शेषमणि पांडे दिल्ली के नारायणा में रह रहे थे ।
26 मई को शेषमणि पांडे को बुखार तथा खाँसी की शिकायत हुई थी । नई दिल्ली के लेडी हार्डिंग अस्पताल जाकर जांच करवाई तो जांच करवाई । 28 मई को जांच रिपोर्ट में कोविड़-19 की पुष्टि हो गई । उसी दिन 28 मई को उनको दिल्ली केंट के आर्मी बेस हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती होना पड़ा । कल यह जवान कोरोना से लड़ते लड़ते जंग हार गया और वीरगति को प्राप्त हुआ ।
कोरोना संकट में भी अपनी ड्यूटी निभाने वाले शहीद ASI शेषमणि पांडे जी के निधन पर बेहद दुःख व्यक्त करते हुए ‘शाबाश सिपाही’ ग्रुप की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि ।

This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

‘कबीर’ मूवी देख करने लगे महिलाओं का शिकार

एक औऱ दिल्ली पुलिस के सिपाही ने किया दुनिया को अलविदा