

नई दिल्ली: आप यदि अपने घर से या अपने दफ्तर से बैग या पर्स में पैसा लेकर जा रहे हैं, तो सावधान ! हो जाइये, दिल्ली एक नहीं कई ऐसे गैंग घूम रहे हैं जो चलते हुए आपके बैग से पैसे निकाल लेते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है दिल्ली के कमला मार्किट का । दरअसल ये वारदात दिल्ली के कमला मार्किट इलाके की है। पांच चोरों ने एक दूकान के कर्मचारी के कंधे पर टंगे बैग से लाखों की रकम इतनी सफाई से निकाली की बैग के मालिक को भनक भी नहीं लगने दी और चोरों ने उसका बैग खाली कर दिया गया
यह घटना 15 जुलाई की है, पुरानी दिल्ली के कूचा ब्रिजनाथ से एक कर्मचारी के बैग में से 17 लाख 52 हज़ार की रकम चलते चलते चोरी कर ली गई । इसके तुरंत बाद पीड़ित ने कमला मार्किट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज़ करवाई।
लाखों की चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और कमला मार्किट एसीपी अनिल कुमार, एसएचओ प्रकाश राय, एडिशनल एसएचओ श्योराम ने अपनी देखरेख में सब इंस्पेक्टर महेश भार्गव, हेड कांस्टेबल महावीर , कांस्टेबल विक्रम और आकाश के साथ टीम बनाई। मामले की जांच की शुरुआत वारदात की जगह के आसपास लगे cctv की फुटेज की जांच से हुई। शिकायतकर्ता को cctv फुटेज दिखाई गई तो उसने कहा उसके आसपास इस तरह के कुछ लोग चल रहे थे मगर राहगीर समझकर गौर नहीं किया।
पुलिस के सामने इन अपराधियों का कोई सबूत नहीं था। इस केस के जांच में लगे सब इंस्पेक्टर महेश भार्गव ने आसपास के थानों के लोकल अपराधियों के मामलों की जानकारियां जुटानी शुरू की, महेश को एक पहाड़गंज नबीकरीम के अपराधी तुलसी की आपराधिक हिस्ट्री हाँथ लगी, तुलसी पर तरह की चोरी के 9 केस दर्ज थे। पुलिस ने तुलसी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पुलिस टीम की ख़ुशी की सीमा नहीं रही। तुलसी इस वारदात का पहला आरोपी निकला जिसने अपने चार साथियों आकाश, सोनू, सागर, गुलशन के साथ मिलकर बैग में से 17 लाख 52 हज़ार की रकम निकाली थी। पुलिस ने तुलसी की निशानदेही पर 28 जुलाई को बाकी के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
यह सभी सेन्ट्रल डिस्ट्रिक्ट के आसपास के एरिया के चोर थे। यह लोग चाँदनी चौक, लाहौरी गेट एरिया में ऐसे लोगों पर नज़र रखते थे जो कंधे पर बैग लेकर जा रहे होते थे। बैग लिए शख्स को भीड़ में घेरकर अपनी बातों से ध्यान भटका देते थे और एक इनका एक साथी बैग साफ़ कर देता था। इनकी आँखे स्कैनर की तरह बैग को स्कैन कर लेती थी और पता लगा लेती थी इसमें रकम है l
लिस ने तुलसी, आकाश, सोनू, सागर, गुलशन के और उनके पास से 9 लाख 45 हज़ार र रुपये बरामद कर लिए हैं। इस तरह पुलिस ने अपनी जांच की बेमिसाल मिसाल पेश करते हुए ब्लाइंड चोरी के केस का खुलासा कर डाला।
This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!



Comments