in ,

करोल बाग में मेवाती गैंग का सबसे बड़ा मोबाइल डाका

SHARE With Your Friends
चोरी किये मोबाइल्स तथा लेपटॉप
  • दिल्ली में मेवाती गैंग ने की मोबाइल्स शोरूम से सबसे बड़ी चोरी,

  • दिल्ली में सबसे बड़ी चोरी के मोबाइल्स की खेप पकड़ी,

  • मेवाती बदमाशों ने बनाया नया ताला तोड़ मेवाती गैंग

नई दिल्ली : दिल्ली में पहली बार सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की पुलिस ने मोबाइल्स की सबसे बड़ी खेप पकड़ी ! अभी तक मेवाती गैंग के बदमाश पशुओं की तस्करी किया करते थे. अब इन्होंने ताला तोड़ गैग बना कर रात को सुनसान पड़ी मार्किट के शोरूम में चोरियां करनी शुरू कर दी हैं . 5 बजे के बाद जब बाजार सुनसान हो जाते हैं तब यह वारदांत के लिए निकलते हैं .

ताला तोड़ मेवाती गैंग के गिरफ्तार तीन बदमाश

दिल्ली के क़रोल बाग थाने ने दुकानो के ताले तोड़ चोरी करने वाले एक मेवाती गैंग को गिरफ़्तार किया है। इनके पास से एक कार और तक़रीबन 102 मोबाइल फ़ोन बरामद किए गए हैं।  रात के वक़्त सड़कें सुनसान होती हैं जिसका फ़ायदा उठा कर चोरों ने क़रोल बाग़ में एक ही रात में दो दुकानो का ताला तोड़ कर सेंधमारी की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने शिव कुमार(26), रवि(19) और जियाउद्दीन(24) को गिरफ़्तार कर लिया। जानकारी जुटाने पर पता चला कि इनके पकड़े जाने से दिल्ली के दूसरे इलाक़ों के दो और केस में इनकी भागीदारी रही हैं। मध्य जिला डीसीपी संजय भाटिया ने बताया पुलिस ने इनके पास से एक स्विफ्ट कार, 102 मोबाइल फ़ोन, 2 लैपटॉप, ताला तोड़ने के हथियार और मोबाइल रेपेरिंग का सामान बरामद किया है.

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

गुड्डू पहाड़ी के भाई सिब्बू का दिल्ली के शाहदरा में एनकाउंटर पैर में लगी गोली

पहाड़ गंज में कुत्ते के भोंकने पर बुजुर्ग की सनसनीखेज़ हत्या